फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Wildlife traffickers arrested with 285 pairs of monitor lizard organs

CRIME: हरिद्वार में WCCB की बड़ी कार्रवाई, 285 जोड़ी मॉनिटर लिजर्ड के अंगों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

आरोपी के कब्जे से मौके से 61 नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड का अंग) बरामद हुए। फिर उसकी निशानदेही पर 224 अंग झुग्गी झोपड़ी से बरामद किए गए।

विज्ञापन
Haridwar News Wildlife traffickers arrested with 285 pairs of monitor lizard organs
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वन प्रभाग हरिद्वार ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली की गुप्त सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 285 जोड़ी मॉनिटर लिजर्ड के अंग बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली से सूचना मिलने के बाद डीएफओ वैभव सिंह ने उप प्रभागीय वनाधिकारी संदीपा शर्मा, रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी, प्रभागीय वन सुरक्षा बल के प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया।
विज्ञापन


वन दरोगा गजेंद्र सिंह, शैलजा, विनिता पाण्डेय आदि ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अहम सुराग मिलने पर आरोपी आफताब निवासी जिला रामपुर तहसील व थाना मिल्क मोहल्ला नसीराबाद यूपी हाल पता झुग्गी झोपड़ी विष्णु घाट को हाथी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee:  आईआईटी रुड़की में तैनात कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप

रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मौके से 61 नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड का अंग) बरामद हुए। फिर उसकी निशानदेही पर 224 अंग झुग्गी झोपड़ी से बरामद किए गए। पड़ताल में पता चला कि आरोपी अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करों के साथ सम्मिलित रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार वन प्रभाग गहन सर्च अभियान चला रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

डीएफओ बोले- अंगों की पूजा पाठ में उपयोग की सलाह पर दें सूचना
प्रभागीय वनाधिकारी वैभव सिंह ने आमजन से अपील की कि वन्यजीवों व उनके अंगों की तस्करी वन अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ व्यक्ति आमजन को गुमराह कर वन्य जीव के अंगों का पूजा-पाठ आदि में उपयोग करने की सलाह देते हैं। ये भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथासंशोधित 2023 के तहत दंडनीय अपराध है। अगर कोई व्यक्ति इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना वन विभाग या निकट वन चौकी को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed