{"_id":"66b32b01ef86c3cfb00b9062","slug":"iit-roorkee-employee-consumed-poison-death-family-members-accused-a-woman-officer-of-harassment-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आईआईटी रुड़की में तैनात कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आईआईटी रुड़की में तैनात कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप
Wed, 07 Aug 2024 01:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
आईआईटी रुड़की में तैनात कर्मचारी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रुड़की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मेहता फैमिली स्कूल) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
अधिकारी करती थी परेशान
बुधवार को मृतक कर्मचारियों के परिजन कोतवाली रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने आईआईटी की एक महिला अधिकारी पर कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के जीजा संदीप कुमार निवासी अंबाला ने बताया कि शरद की एक अधिकारी उसे परेशान करती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे कारण
इसी को लेकर वह बेहद परेशान था। तंग आकर उसने जान दी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मृतक कर्मचारी की पत्नी दीपा ने तहरीर दी है। कोतवाली रुड़की के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक कर्मचारी के घर में उसकी पत्नी, छह माह की एक बेटी, 3 साल का बेटा व वृद्ध मां है।