फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Wasim Rizvi As Narayan Tyagi acquitted in hate speech case in Dharm Sansad

Haridwar: धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी दोषमुक्त, जानें पूरा मामला

Sun, 20 Apr 2025 11:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

एक संदेश प्रसारित किया गया। इसमें पैगबंर साहब और कुरान के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का आह्वान भी किया गया था। इस धर्म संसद में अपने समुदाय के लोगों की ओर से मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Haridwar News: Wasim Rizvi As Narayan Tyagi acquitted in hate speech case in Dharm Sansad
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को हरिद्वार में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि 17 से लेकर 19 दिसंबर वर्ष 2021 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की ओर से मुसलमानों और पवित्र कुरआन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में नदीम अली की तरफ से वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, यति नरसिंहानंद गिरी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार बताया गया था कि एक संदेश प्रसारित किया गया। इसमें पैगबंर साहब और कुरान के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का आह्वान भी किया गया था। इस धर्म संसद में अपने समुदाय के लोगों की ओर से मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की मांग की गई थी। पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी, व अन्य के विरुद्ध संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: महिला की हरकत से सहमे राहगीर...आते जाते वाहनों पर मारती रही झपट्टा, देखें वायरल वीडियो

Trending Videos

मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने 2 जनवरी 2022 को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने धन्य धाराओं सहित मुकदमा दर्ज करते हुए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। काफी समय बाद न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य में 10 गवाह पेश किए गए थे।

शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदिग्ध पाते हुए उन्हें दोष मुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed