फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar People scared by actions of woman kept attacking passing vehicles video viral

Haridwar: महिला की हरकत से सहमे राहगीर...आते जाते वाहनों पर मारती रही झपट्टा, देखें वायरल वीडियो

Sat, 19 Apr 2025 02:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

हरिद्वार में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां हाईवे पर जितनी गाड़ियां पहुंची सभी को वह सामने खड़े होकर रोकती रही। जो नहीं रुका उस पर वह झपट्टा मारते दिखी। इस पूरी हरकत को रोड किनारे खड़े लोग कैमरे में कैद करते गए।

विज्ञापन
Haridwar People scared by actions of woman kept attacking  passing vehicles video viral
वाहनों पर झपट्टा मारती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शुक्रवार को एक महिला की हरकतों से राहगीर वाहन चालक सहम गए। हादसा होने से तो बचा, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि महिला नशे में है या मानसिक संतुलन खो चुकी है। हालत यह रही कि हरिद्वार देहरादून मार्ग पर वह प्रत्येक वाहन पर झपट्टे मारती रही। इस बीच कई बार हादसा होने से बचा।

विज्ञापन


विज्ञापन



एक ट्रैफिक पुलिस का जवान स्कूटी लेकर पहुंचा तो उसके सामने खड़ी होकर वह सीधे स्कूटी पर सवार हो गई। पुलिस कर्मी महिला को बीच हाईवे से लेकर आगे बढ़ा तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। देर शाम एक वीडियो सामने आई। इसमें पंतदीप पार्किंग के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला सीधे हाईवे पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक रूप से असंतुलित
डिवाइडर किनारे लोग उसे मना करते रहे बावजूद इसके वह नहीं मानी। इस बीच जितनी गाड़ियां पहुंची सभी को वह सामने खड़े होकर रोकती रही। जो नहीं रुका उस पर वह झपट्टा मारते दिखी। इस पूरी हरकत को रोड किनारे खड़े लोग कैमरे में कैद करते गए।


महिला ने हाथ में पत्थर उठाकर एक ट्रैफिक पुलिस के जवान को रोक लिया। उसके रुकते ही वह सीधे स्कूटी पर सवार हो गई। मामले की नजाकत को समझते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी स्कूटी पर बैठाकर आगे निकला, तब जाकर हाईवे का आवागमन सुचारु हो सका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किराये के कमरे में रहकर किसान के बेटे ने किया टॉप, NDA में जाना है सपना; बच्चों को दिया खास संदेश

इस पूरी हरकत के दौरान महिला को कोई नशे में बता रहा था, तो कुछ लोग उसे मानसिक रूप से असंतुलित बता रहे थे। फिलहाल पुलिस यदि उसकी जांच कराएगी तो मामला निकलकर सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed