{"_id":"64429ad1283ebad1f601076f","slug":"haridwar-news-village-head-disqualified-for-fake-education-certificate-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बहादराबाद में कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान अयोग्य घोषित, जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्र मिले फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बहादराबाद में कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान अयोग्य घोषित, जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्र मिले फर्जी
Fri, 21 Apr 2023 07:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:52 PM IST
सार
मामले में कोटा मुरादनगर के ही मुजम्मिल अली की ओर निर्वाचित ग्राम प्रधान शाहजहां के नामांकन पत्र में लगाए गए कमला देवी जूनियर हाई स्कूल के शैक्षिक योग्यता का प्रमाण फर्जी होने का आरोप लगाते कोर्ट में वाद दायर किया था।
विज्ञापन
जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान शाहजहां के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिले हैं। जिसके बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा की कोर्ट की ओर से निर्वाचित ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित करते हुए रिपेार्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
कोटा मुरादनगर के ही मुजम्मिल अली की ओर निर्वाचित ग्राम प्रधान शाहजहां के नामांकन पत्र में लगाए गए कमला देवी जूनियर हाई स्कूल के शैक्षिक योग्यता का प्रमाण फर्जी होने का आरोप लगाते कोर्ट में वाद दायर किया था। जिस पर शाहजहां की ओर से किसी प्रकार का कोई साक्ष्य अपने बचाव में प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन
Dehradun: सात जिलों के अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश, मंत्री ने कहा- पंचायतों को मिला पैसा तय सीमा पर हो खर्च
विज्ञापन
साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर, खंड शिक्षा अधिकारी बलिया खेड़ी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर मंडल और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से अपनी रिपोर्ट शैक्षिक प्रमाण पत्रों को फर्जी माना है।
बताया गया कि शाहजहां ने स्कूल से कभी कोई शिक्षा ग्रहण नहीं की है। एसडीएम ने प्रथम दृष्टया शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर शाहजहां को ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर के प्रधान पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब आगे की कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी और जिलाधिकारी करेंगे।