फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Two children died and many injured due to House Roof collapse in Haridwar after heavy rain

Haridwar: भारी बारिश से हरिद्वार में हादसा, पुराने मकान की छत गिरने से दो बच्चे जिंदा दफन, कई घायल

Wed, 31 Jul 2024 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

Haridwar News: ग्राम भौरी में मोहब्बत नाम के व्यक्ति का मकान था। बारिश के चलते मकान पुराना होना के कारण छत गिर गई। इस दौरान दो बच्चों की जान चली गई।

विज्ञापन
Haridwar News Two children died and many injured due to House Roof collapse in Haridwar after heavy rain
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी डेरा शांतरशाह में मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार और घर पर आए मेहमान सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकलवाया। बच्चों के शवों को रुड़की के अस्पताल में भिजवा दिए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पिरान कलियर विधायक ने भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


रुड़की ब्लॉक और बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासी भौरी डेरा शांतरशाह गांव में बुजुर्ग मोहब्बत का मकान काफी पुराना था। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से मकान की छत रात में करीब नौ बजे के आसपास अचानक भर-भराकर गिर गई, जिससे घर पर आए मेहमान और परिवार के लोग मलबे में दब गए। अचानक तेज आवाज के साथ छत गिरने की आवाज आने से आसपास के ग्रामीणें में भी अफरा-तफरी मच गई। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश सासनी, एएसडीएम युक्ता मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक, तस्वीरें

बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आस मोहम्मद (10) पुत्र मुजम्मिल, नगमा (8) पुत्री इल्ताफ निवासीगण भौरी डेरा शांतरशाह की मौत हुई है। तहश्वनी (59) पत्नी मोहब्बत, ताहिर (65) पुत्र गुलाम मोहम्मद, दानिश (19) पुत्र ताहिर निवासी बिजौली मंगलौर, मनतसा (14) पुत्र मुजम्मिल निवासी भौरी डेरा, मानो (42) पत्नी इल्ताफ, सरफराज (6) पुत्र इल्ताफ, फराह (12) पुत्री इल्ताफ, सोफिया (12) पुत्री फुरकान, इमराना पत्नी इल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद घायल हैं। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक ने पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस
पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद भी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनकी हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कह कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। अधिकारियों से भी उन्होंने जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed