फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Two accused arrested for demanding extortion in name of gangster Lawrence Bishnoi

Haridwar: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कारोबारी के बेटे से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jun 2023 07:28 PM IST
सार

आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटा सुनार और गोविंद बाबा ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कारोबारी के पुत्र को धमकी दी थी।

विज्ञापन
Haridwar News Two accused arrested for demanding extortion in name of gangster Lawrence Bishnoi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तरी हरिद्वार के हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रंगदारी गैंगस्टर के किसी गुर्गे ने नहीं बल्कि गंगा में बीनने वाले और चाय की दुकान चलाने वाले दो लोगों ने मांगी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। रायवाला के कारोबारियों को भी दोनों ने ही धमकी देकर रकम मांगी थी। एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक हार्डवेयर कारोबारी संतोष महेश्वरी के पुत्र शिवेश महेश्वरी से पहले नौ मार्च को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। जिसकी जांच चल ही रही थी। लेकिन शुक्रवार शाम फिर से दो नंबरों से कॉल और टेक्स्ट मैसेज कर धमकी देते हुए सोना मांगा गया। जबकि रायवाला हरिपुर कलां के हार्डवेयर कारोबारी अरविंद कुमार, हरिपुर कलां के पूर्व प्रधान एवं प्रॉपर्टी डीलर प्रेम लाल शर्मा को भी उन्हीं नंबरों से धमकी मिली। एसएसपी ने स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर खुलासा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


Roorkee: कुश्ती के अखाड़े तक पहुंची चैंपियन और उमेश की सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग, राजनीतिक माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष टीम ने मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकालते हुए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों को चिहि्न्त कर लिया। रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटा सुनार निवासी हरिपुर कला रायवाला व गोविंद बाबा निवासी हिल बाईपास खड़खड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में शराब का नशा करते हैं। दोनों ने मोटी रकम कमाने के लिए लॉरेंश बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाई और फिर कारोबारियों को फोन पर धमकी देते हुए चौथ मांगी।

ऐसे प्राप्त किए तीनों कारोबारियों के नंबर
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के दौरान पहले रंगदारी मांगने की योजना बनाई। इसके बाद उन्हें हार्डवेयर कारोबारी के पास मोटी रकम आने की जानकारी मिली। जिसके बाद दोनों ने दुकान के बोर्ड से कारोबारी का नंबर प्राप्त किया और फोन कर धमकी दी। जबकि रायवाला के कारोबारी का नंबर बोर्ड पर नहीं मिला। उनके स्कूल से नंबर प्राप्त किए। पहले नौ मार्च को तीनों को एक साथ धमकी दी और फिर शुक्रवार को धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed