{"_id":"6138ac748ebc3e1dd0651147","slug":"haridwar-news-tourist-can-enter-in-har-ki-pauri-brahma-kund-after-breathalyzer-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के बाद ही मिलेगी हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में एंट्री, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के बाद ही मिलेगी हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में एंट्री, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 08 Sep 2021 06:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:01 PM IST
सार
कुछ श्रद्धालु शराब, हुक्का या अन्य नशा कर गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाते हुए धार्मिक स्थलों की मर्यादा को धूमिल करते हैं। पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगाघाटों पर पिछले दिनों शराब पीकर धार्मिक स्थल की मर्यादा को धूमिल करने की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने लगातार आरोपियों पर कार्रवाई भी की है। पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। वहीं अब श्रीगंगा सभा ने भी इसको लेकर बीड़ा उठाया है। श्रीगंगा सभा के गार्डों के हाथों में अब ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस भी दिखाई देगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद धर्मनगरी में दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु गंगा मैया में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
वहीं कुछ श्रद्धालु शराब, हुक्का या अन्य नशा कर गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाते हुए धार्मिक स्थलों की मर्यादा को धूमिल करते हैं। पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं अब श्रीगंगा सभा ने भी इसको लेकर अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले चारधाम यात्रा पर लगी रोक नहीं हटा सकते- हाईकोर्ट
ब्रह्मकुंड के सभी प्रवेश द्वारों पर अब तैनात 20 से अधिक गार्डों को श्रीगंगा सभा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से लैस करेगी। ये गार्ड ब्रह्मकुंड पर प्रवेश करने वाले मुख्य प्रवेश द्वार, कांगड़ा घाट, महिला घाट की छत से प्रवेश द्वार, अस्थि प्रवाह घाट, नवनिर्मित जूता स्टाल के बराबर से जाने वाले द्वारों पर तैनात रहेंगे। शराब पीने का संदेह होने पर किसी भी श्रद्धालु का मशीन से टेस्ट होगा। इसके साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस से श्रद्धालुओं के सामान की चेकिंग भी की जाएगी।
ब्रह्मकुंड पर शराब पीकर आने वाले श्रद्धालुओं की चेकिंग करने के लिए 20 गार्डों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन दी गई है। संदेह होने पर ये गार्ड मशीन से श्रद्धालुओं की चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस से भी सामान की चेकिंग करेंगे।
-तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा हरिद्वार।