फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Taxi and tempo driver Beaten passengers to make them sit in taxi video viral

Haridwar: रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी में बैठाने के लिए चालकों ने यात्रियों पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल

Fri, 09 Aug 2024 11:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2024 11:48 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने वाहनों में लेकर जाने को लेकर विवाद हो गया। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाह रहे थे, लेकिन वाहन चालक और उनसे जुड़े कुछ यूनियन के लोग उन पर भारी पड़ गए।

विज्ञापन
Haridwar News Taxi and tempo driver Beaten passengers to make them sit in taxi video viral
यात्रियों से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाहता है, लेकिन टैक्सी और टैंपो चालक यात्रियों को जबरन अपने-अपने वाहनों में बैठने के लिए मजबूर करते हैं। इसके चलते कईं बार यात्रियों और टैक्सी-टैंपों चालकों में विवाद हो जाता है। शुक्रवार को कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। जिसमें टैक्सी चालकों ने यात्रियों पर जमकर लाठियां बरसाई। रेलवे और रोडवेज के बीच चले करीब आधे घंटे तक इस घटनाक्रम के बीच एक भी पुलिसकर्मी बचाव में नहीं आया। वहीं स्थानीय लोग घटना से पूरी तरह सहमे दिखे।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने वाहनों में लेकर जाने को लेकर विवाद हो गया। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाह रहे थे, लेकिन वाहन चालक और उनसे जुड़े कुछ यूनियन के लोग उन पर भारी पड़ गए। पहले तो गाली-गलौज की और जब यात्री नहीं मानें और उनके जबरदस्ती का विरोध जताया तो वाहन चालक और उनके गिरोह के सदस्य लाठी डंडे लेकर उन पर टूट पड़े।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कई राहगीर भागने के चक्कर में गिरते दिखाई दे रहे हैं। यहां टैक्सी चालक और उनके गिरोह का इतना भय है कि स्थानीय कारोबारी भी डरते हैं। अधिकांश व्यापारियों का कहना है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो उनका व्यावसाय कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फिल्मी अंदाज में चलती है स्टेशन के बाहर दादागिरी
रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के बीच किसकी दुकान लगनी है, फुटपाथ पर किसका कब्जा होना है इसका निर्धारण वहां के कुछ गिरोह और उनसे जुड़े सदस्य करते हैं। हालत यह है कि नाले के ऊपर किसकी दुकान लगेगी। उसके आगे फुटपाथ पर किसी और किसे आधे रोड पर पसर कर गुब्बारा, बांसुरी और खिलौने बेचना है यह सभी तय करते हैं। सक्रिय गिरोह के लोग। रेलवे पुलिस की फोर्स केवल अपने चहारदीवारी तक सीमित रहती है। जबकि स्थानीय पुलिस का एक होमगार्ड भी इस परिसर के बीच नहीं दिखता है। कई बार तो रोडवेज की बस स्टेशन में प्रवेश और निकास के दौरान आधे-आधे घंटे तक फंसी रहती है, लेकिन सड़क पर कब्जा जमाए टैक्सी चालक अपनी मन मर्जी के मुताबिक रास्ता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed