{"_id":"6083d425245d5f71f4308616","slug":"haridwar-news-ssp-security-personnel-also-had-connections-with-smack-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : एसएसपी के सुरक्षाकर्मी के भी तस्करों से थे संबंध, सीओ रुड़की को सौंपी मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार : एसएसपी के सुरक्षाकर्मी के भी तस्करों से थे संबंध, सीओ रुड़की को सौंपी मामले की जांच
Sat, 24 Apr 2021 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:56 PM IST
सार
एटीएस देहरादून की टीम ने एक सप्ताह पूर्व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विस्तार
ज्वालापुर कोतवाली और नारकोटिक्स सेल में तैनात दो आरक्षियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी के सुरक्षाकर्मी के भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से संबंध सामने आए थे। इसके बाद पदोन्नत हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुड़की को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एटीएस देहरादून की टीम ने एक सप्ताह पूर्व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। इसके साथ ही ज्वालापुर कोतवाली में तैनात आरक्षी अमजद और जिले की नारकोटिक्स सेल में तैनात आरक्षी रईस राजा को भी तस्करों को संरक्षण देने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
डीजीपी के अशोक कुमार के आदेश बाद एसटीएफ के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में एसएसपी के सुरक्षाकर्मी प्रोन्नत हेड कांस्टेबल विकास बलूनी का नाम भी सामने आया है। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम तस्करों की किन-किन बातचीत होती है, इसकी जांच कॉल डिटेल के आधार पर कर रही थी। इसमें विकास बलूनी के भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से संबंध सामने आए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि विकास बलूनी के तस्करों से संबंध होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस लाइन में ही रहेगा। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुड़की बहादुर सिंह चौहान को सौंपी गई है।