फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Smita stood in a posture of yoga for three hours 10 minutes and 12 seconds make Guinness World

Achievement: तीन घंटे से ज्यादा योग की एक मुद्रा में खड़ी रहीं स्मिता, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Wed, 21 Jun 2023 11:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:38 PM IST
सार

स्मिता कुमारी ने सेंटर स्प्लिट होल्डिंग (समकोणासन, योग) में तीन घंटे 10 मिनट और 12 सेकेंड तक योग की एक ही मुद्रा में खड़ी होकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Haridwar News Smita stood in a posture of yoga for three hours  10 minutes and 12 seconds make Guinness World
योगा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली स्मिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2015-2017 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से एप्लाइड योग और ह्यूमन साइंस में मास्टर की पढ़ाई करने वाली स्मिता कुमारी ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर देव संस्कृति विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह उपलब्धि तीन घंटे दस मिनट और 12 सेकेंड तक योग की समकोणासन मुद्रा में खड़े रहकर हासिल की है।

विज्ञापन


29 वर्षीय स्मिता अदाणी ग्रुप के हेल्थ केयर डिपार्टमेंट के साथ पिछले चार सालों से इन-हाउस योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में जुड़ी हैं। स्मिता कुमारी ने सेंटर स्प्लिट होल्डिंग (समकोणासन, योग) में तीन घंटे 10 मिनट और 12 सेकेंड तक योग की एक ही मुद्रा में खड़ी होकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड में बही योग की गंगा, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से अपना रिकॉर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया। गुजरात में उन्हें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सम्मानित भी किया। स्मिता ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद रोमांचक पल था।

स्मिता कुमारी को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिलने पर गायत्री परिवार प्रमुख डाॅ. प्रणव पंड्या, शैल बाला पंड्या, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पंड्या ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed