देवभूमि उत्तराखंड में बही योग की गंगा, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें देवभूमि उत्तराखंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। आम से लेकर खास तक सभी ने योग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे। सीएम धामी और बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आयोजित शिविर में एक मंच पर योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा और सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए हैं। चारों धाम व कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हरकी पैड़ी, गंगा रिजॉर्ट और 300 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा, योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है। सरकार के मंत्रियों और विधायकों व अफसरों ने भी योग को बढ़ावे का संदेश दिया। लोगों ने अपने घरों में भी योग किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने योग में भाग लिया। .