फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Seven mosques fined 35000 Rupees for playing loudspeaker

Haridwar: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सात मस्जिदों पर लगा 35 हजार जुर्माना, दो को जारी की चेतावनी

Thu, 19 Jan 2023 06:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट और शासन के आदेश पर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर स्थापित करने की शर्तों और प्रतिबंधों के साथ अनुमति प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
Haridwar News Seven mosques fined 35000 Rupees for playing loudspeaker
मस्जिदों पर लगा जुर्माना - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार में लाउड स्पीकर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर प्रशासन ने सात मस्जिदों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नैनीताल हाईकोर्ट और शासन के आदेश पर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर स्थापित करने की शर्तों और प्रतिबंधों के साथ अनुमति प्रदान की गई थी। बताया जाता है कि सात मस्जिदों में मानक से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए गए। इसकी पुष्टि जांच में हुई थी।

विज्ञापन


Haridwar: होंडा सिटी में बैठकर डकैती डालने पहुंचे थे अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पथरी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की की जांच रिपोर्ट पर के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर प्रत्येक मस्जिद पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई की गई है। लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति लेने वालों को जुर्माने की राशि भरने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनपर लगा जुर्माना
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि कटारपुर अलीपुर जामा मस्जिद के जमशेद अली, इबादुल्लाहीताला (किक्कर वाली) मस्जिद स्थित गुर्जर बस्ती पथरी के गुलाम नबी गुर्जर बस्ती, बिलाल मस्जिद स्थित निकट बस स्टैंड धनपुरा पदार्था के मोहम्मद मुस्तकीम, जामा मस्जिद स्थित ग्राम नसीरपुर कला के इब्राहिम नासिरपुर कला, जामा मस्जिद स्थित निकट झंडा चौक धनपुरा पदार्था के जुल्फिकार अली निवासी धनपुरा पदार्था, बिलाल मस्जिद स्थित ग्राम घोसीपुरा हरिद्वार के मोहम्मद मोहब्बत, साबरी जामा मस्जिद स्थित ग्राम घिस्सूपुरा हरिद्वार के मोहम्मद उस्मान गनी घिस्सूपुरा पर जुर्माना करने की कार्रवाई की गई है।

इन्हें दी चेतावनी
जामा मस्जिद स्थिति इक्कड़ खुर्द के शराफत अली निवासी इक्कड़ खुर्द और मदीना मस्जिद स्थित मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था लक्सर रोड हरिद्वार के मुबारक अली, तालिब हसन एवं मोहम्मद फारूक निवासी मुस्तफाबाद को मानकों का उल्लंघन करने पर चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed