{"_id":"63493d5d524738118b3e2c8f","slug":"haridwar-news-rs-12-50-lakh-rupees-cheated-by-fraud-tantrik","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: तांत्रिक बन दिखाया बेटों की मौत का डर, घर में दबा खजाना निकालने की बात कर ठगे 12.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: तांत्रिक बन दिखाया बेटों की मौत का डर, घर में दबा खजाना निकालने की बात कर ठगे 12.50 लाख रुपये
Fri, 14 Oct 2022 04:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/लालढांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/लालढांग
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 Oct 2022 04:17 PM IST
सार
बेटों की मौत का भय दिखाकर कथित तांत्रिक प्रदीप जोशी, उसके साथी विक्की जोशी निवासी नागल सोती बिजनौर, रोहित निवासी ग्राम स्योहारा बिजनौर, अरविंद, जोनी, दिवाकर ने 11 अक्तूबर को घर में पूजा पाठ करते हुए भगवत से 12.50 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
तांत्रिक
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेेत्र में रहने वाले बुजुर्ग को घर में दबा खजाना न निकालने पर बेटों की अकाल मौत का डर दिखाकर 12.50 लाख रुपये ठगने में कथित तांत्रिक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव सज्जनपुर पीली निवासी भगवत के पुत्र की पांच माह पहले मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नागलसोती जिला बिजनौर निवासी प्रदीप जोशी ने उनके घर पहुंचकर खुद को तांत्रिक बताते हुए घर में खजाना दबा होने की बात कही। इसी कारण से बेटे की अकाल मौत होना बताया।
विज्ञापन
Dehradun: चाइल्ड पोर्नोग्राफी में फंसा दून का एक और युवक, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खजाना नहीं निकालने पर दो और बेटों की भी अकाल मौत होने का डर दिखाया। बेटों की मौत का भय दिखाकर कथित तांत्रिक प्रदीप जोशी, उसके साथी विक्की जोशी निवासी नागल सोती बिजनौर, रोहित निवासी ग्राम स्योहारा बिजनौर, अरविंद, जोनी, दिवाकर ने 11 अक्तूबर को घर में पूजा पाठ करते हुए भगवत से 12.50 लाख रुपये ठग लिए।
लेकिन खजाना फिर भी नहीं मिला। परिवार ने ग्राम प्रधान सुनील पाल इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान उन्हें अपने साथ लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दी। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी प्रदीप जोशी, विक्की जोशी, रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख की रकम, सिक्के और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।