फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: One more youth of Dehradun trapped in child pornography case

Dehradun: चाइल्ड पोर्नोग्राफी में फंसा दून का एक और युवक, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था अश्लील वीडियो

Fri, 14 Oct 2022 03:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 03:54 PM IST
सार

Child Pornography News: देहरादून में लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों पटेलनगर थाना क्षेत्र के भी एक युवक के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand news: One more youth of Dehradun trapped in child pornography case
चाइल्ड पोर्नोग्राफी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी में दून का एक और युवक फंसा है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से एसटीएफ को इसकी सूचना मिली थी। युवक ने अपने मोबाइल से बच्चों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। प्राथमिक जांच के बाद युवक के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


देहरादून में लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों पटेलनगर थाना क्षेत्र के भी एक युवक के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। नया मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ के पास नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सूचनाएं आई थीं। एक मामले की जांच के बाद एसटीएफ ने रिपोर्ट राजपुर थाने को भेजी थी।
विज्ञापन


एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एसटीएफ ने एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। इस नंबर से सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। नंबर की जांच की गई तो यह अंकित चौहान निवासी राजेश्वर नगर का पाया गया। प्राथमिक जांच के बाद अंकित चौहान के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने मारे थे दून में छापे  

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पिछले दिनों सीबीआई ने भी देहरादून में छापे मारे थे। सीबीआई ने इंटरपोल के इनपुट के आधार पर देशभर में कई जगहों पर यह कार्रवाई की थी। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में कुछ देहरादून के लोग भी बताए जा रहे थे। इनमें से कई लोगों से पूछताछ की गई थी। हालांकि, सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज किया था। पूरे मामले की जांच सीबीआई की विभिन्न टीमें कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed