{"_id":"6782a127ee58ce2f50097e91","slug":"haridwar-news-police-arrested-two-smugglers-with-smack-while-going-bareilly-to-dehradun-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बरेली से देहरादून लेकर जा रहे थे लाखों की स्मैक, पुलिस ने दो तस्करों के किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बरेली से देहरादून लेकर जा रहे थे लाखों की स्मैक, पुलिस ने दो तस्करों के किया गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2025 10:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:24 PM IST
सार
बरेली से स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ देहरादून की एएनटीएफ सेल इंस्पेक्टर नीरज चौधरी और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के की अगुवाई में सयुंक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ देहरादून की टीम ने बरेली से स्मैक लाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बरेली से स्मैक लेकर देहरादून जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि शनिवार की देर शाम बरेली से स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ देहरादून की एएनटीएफ सेल इंस्पेक्टर नीरज चौधरी और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के की अगुवाई में सयुंक्त टीम ने चिड़ियापुर के जंगल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। चेकिंग के दौरान सयुंक्त टीम ने आजाद व संगीत निवासीगण मोथरावाला सपेरा बस्ती देहरादून को स्मैक तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Tiger Attack: लापता बुजुर्ग को बाघ ने मार डाला, वनकर्मियों ने 20 घंटे चलाया सर्च अभियान; छह किमी दूर मिला शव
विज्ञापन
दोनों के कब्जे से कुल 167 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बरेली में स्मैक बेचने और देहरादून में नशे का धंधा करने वाले पैडलरों के नाम भी बताए हैं। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।