फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Medicines reached Haridwar jail in 23 minutes via drone from Rishikesh AIIMS

Haridwar: सुविधा...ड्रोन के जरिए ऋषिकेश एम्स से 23 मिनट में हरिद्वार जेल पहुंची दवाइयां, सैंपल भी भेजे

Wed, 15 Jan 2025 01:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

Haridwar News: पिछले महीने कुछ कैदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। जांच में 10 कैदियों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। यह दवाइयां एम्स की ओर से ही कैदियों को मुहैया कराई जानी थी।

विज्ञापन
Haridwar News Medicines reached Haridwar jail in 23 minutes via drone from Rishikesh AIIMS
एम्स ऋषिकेष से दवाइयां लेकर हरिद्वार जेल पहुंचा ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के जरिये जिला कारागार रोशनाबाद में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित कैदियों के लिए दवाइयां पहुंचाई। करीब 23 मिनट के अंदर ड्रोन ऋषिकेश से रोशनाबाद दवाइयां लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, पिछले महीने कुछ कैदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। जांच में 10 कैदियों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एम्स के विशेषज्ञों ने दवाइयां शुरू करने की सलाह दी थी। यह दवाइयां एम्स की ओर से ही कैदियों को मुहैया कराई जानी थी। जिनको दूसरी जगह से मंगवाया गया। 
विज्ञापन


Nikay Chunav: उत्तराखंड भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता जरूर बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 10 मरीजों की हेपेटाइटिस सी रोग से बचाव करने के लिए दवाइयां को लेकर ड्रोन सुबह करीब 11:30 बजे ऋषिकेश से रवाना हुआ। एम्स की डायरेक्टर मीनू सिंह और डॉक्टर अजीत भदोरिया ने ड्रोन को रवाना किया। करीब 23 मिनट बाद ड्रोन हरिद्वार हरिद्वार जिला कारागार पहुंच गया। यहां वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य और फार्मासिस्ट ने दवाइयां को प्राप्त किया। इसके बाद प्रत्येक कैदी को दवाइयां मुहैया कराई गई। 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि प्रत्येक कैदी की दवाई करीब 36 हजार की है। कुल 3.60 लाख की दवाई एम्स ऋषिकेश की ओर से ही दी गई है। जेल से 10 कैदियों के सैंपल लेकर ड्रोन के जरिए एम्स में जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल अलग-अलग जांच कराने के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed