फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Husband brutally murdered his wife locked house and Abscond

Haridwar: झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, घर पर ताला लगाकर हुआ फरार

Mon, 04 Nov 2024 06:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Nov 2024 06:51 PM IST
सार

Haridwar News: दोपहर में दोनों पति पत्नी का झगड़ा हुआ। इस दौरान पति गुस्से से भर गया और उसने बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Haridwar News Husband brutally murdered his wife locked house and Abscond
हरिद्वार में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाहर से गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। स्कूल से बच्चों के लौटने पर गेट बंद मिला तो कई घंटे बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ा। अंदर जाते ही देखा तो महिला मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सिर, माथा, हाथ और गले पर वार कर हत्या की गई है। कई टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र की जमालपुर कलां स्थित गौरव विहार कॉलोनी में मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुरेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी और एक बेटी व बेटे के साथ रहता है। सोमवार की दोपहर दोनों बच्चे स्कूल से लौट कर आए तो घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला। बच्चों ने सोचा की माता-पिता कहीं बाहर गए हैं, इसलिए वह पड़ोस में एक घर पर बैठकर दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


Haridwar Robbery:  ज्वेलरी शोरूम में डकैती के मुख्य आरोपी सुभाष की पत्नी, ताऊ और चाचा गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar News Husband brutally murdered his wife locked house and Abscond

बच्चों ने पड़ोसियों से तुड़वाया ताला

कई घंटे तक जब कोई लौटकर वापस नहीं आया तो उन्हें आभास हुआ कि उनकी मां घर के अंदर बंद है। तब उन्होंने पड़ोसियों को ताला तोड़ने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचे तो लक्ष्मी को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed