फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Jewellery Showroom Robbery Case Wife uncle and maternal uncle and main accused Subhash arrested

Haridwar Robbery: ज्वेलरी शोरूम में डकैती के मुख्य आरोपी सुभाष की पत्नी, ताऊ और चाचा गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा

Mon, 04 Nov 2024 06:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Nov 2024 06:39 PM IST
सार

बीती एक सितंबर को चंद्राचार्य चौक के समीप श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर करोड़ों की डकैती को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Haridwar Jewellery Showroom Robbery Case Wife uncle and maternal uncle and main accused Subhash arrested
गिरफ्तारी

विस्तार

सितंबर माह में श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सुभाष की पत्नी और ताऊ-चाचा को पुलिस ने साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट से तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दिल्ली से उन्हें दबोचा गया। हरिद्वार लाने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। फरार मुख्य आरोपी सुभाष की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीती एक सितंबर को चंद्राचार्य चौक के समीप श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर करोड़ों की डकैती को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। 15 सितंबर की रात पुलिस ने डकैती में शामिल रहे सतेंद्र पाल उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर पंजाब को बहादराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी गुरदीप सिंह, जयदीप सिंह, अमनदीप कांबोज निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मुख्य आरोपी कराटे गैंग का सरगना सुभाष उर्फ राहुल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली आज तक हाथ नहीं आ पाया है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने पड़ताल की तो सामने आया कि डकैती की साजिश में उसकी पत्नी, ताऊ व चाचा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना के 25 साल:  तबादला एक्ट बना पर शिक्षक नहीं चढ़े पहाड़, जानिए कैसा रहा है अब तक का हाल

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी सुभाष की पत्नी शिवानी निवासी रेलवे कॉलोनी शकूर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली, ताऊ विक्रम कुमार और चाचा प्रवीण निवासीगण थाना सुल्तानपुरी दिल्ली के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बाद एसआई रविंद्र जोशी, कांस्टेबल संदीप कुमार, जयमाला व सीआईयू के मुख्य आरक्षी विवेक यादव, आरक्षी नरेंद्र को आरोपियों की तलाश में दिल्ली भेजा गया। सोमवार को तीनों को दिल्ली सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सुभाष पुलिस के लिए बना है चुनौती
डकैती का ताना-बाना बुनने और करोड़ों का माल लेकर फरार होने वाला कराटे गैंग का सरगना सुभाष उर्फ राहुल बेहद शातिर है। सभी आरोपी हत्थे चढ़ गए। अब उसकी पत्नी रिश्तेदार भी जेल चले गए, मगर सुभाष पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed