फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: Guldar entered straw room, people showed courage and locked him in room

हरिद्वार: तड़के भूसे के कमरे में घुसा गुलदार, लाेगों ने दिखाई हिम्मत और कमरे में किया बंद

Sat, 27 Nov 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 03:44 PM IST
सार

शनिवार तड़के जैसे ही एथल निवासी मुजाहिद अपने घर के भूसे वाले कमरे में गया तो देखा सामने गुलदार बैठा था। उसने गुलदार होने की सूचना अपने परिजनों को दी। सभी ने गुलदार को भूसे वाले कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन
haridwar news: Guldar entered straw room, people showed courage and locked him in room
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में ज्वालापुर विधानसभा के अंतर्गत एथल गांव में जंगली गुलदार एक घर में घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गुलदार को पकड़ लिया।

विज्ञापन

 

पुलिस व वन विभाग को दी सूचना
शनिवार तड़के जैसे ही एथल निवासी मुजाहिद अपने घर के भूसे वाले कमरे में गया तो देखा सामने गुलदार बैठा था। गुलदार को देखते ही मुजाहिद घबरा गया और परिजनों के पास लौट आया। उसने गुलदार के कमरे में बैठे होने की सूचना अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन

 

सूझबूझ से सभी ने गुलदार को भूसे वाले कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: शिकारियों ने जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाया था फंदा, लेकिन फंस गई मादा गुलदार

एथल गांव पथरी जंगल के किनारे स्थित है। गमीनत यह रही कि इस दौरान गुलदार ने किसी को अपना निवाला नहीं बनाया। गांव में गुलदार के होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।


गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद किया

गुलदार को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले वहां से ग्रामीणों को हटाया और उसके बाद गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया और गुलदार को चिड़ियापुर ले गए।

 

पथरी जंगल के किनारे एथल, सुभाषगढ़, सहदेवपुर, दिनारपुर, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती आदि स्थान पड़ते हैं। जंगली जानवर अक्सर जंगल से निकलकर उक्त स्थानों पर आबादी में घुस जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed