फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Girl accused famous gym trainer of exploitation creates ruckus

Haridwar: नामी जिम ट्रेनर पर युवती ने लगाया शोषण का आरोप, जमकर किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 29 Apr 2025 05:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी।

विज्ञापन
Haridwar News Girl accused famous gym trainer of exploitation creates ruckus
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

हरिद्वार के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिम ट्रेनर युवती को समझाने से लेकर वीडियो बना रहे लोगों से उनके मोबाइल फोन तक छीनता नजर आ रहा है। अब मामले में युवती ने वीडियो वायरल करने वाले लोगाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, जबकि कुछ राहगीर भी रुक गए। युवती को जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला तो उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जिम ट्रेन पर शोषण करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। युवती वीडियो में कहती दिख रही है कि मैडम इसने मेरा यूज किया है। 
विज्ञापन


Haridwar News: युवक पर चाकू से किया हमला, बचाव में आए व्यक्ति पर भी किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फिर आरोप लगाती है कि उसका गला घोंटने का प्रयास किया है। इस बीच आसपास मौजूद कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जिम ट्रेनर ने कार में युवती को बंधक बना रखा था। महिला पुलिसकर्मी से जिम ट्रेनर युवती की बहन से बात करने के लिए भी कहता है।

इस बीच ट्रेनर ने वीडियो बना रहे एक युवक से फोन भी छीन लिया। बाद में युवक-युवती यहां से निकल गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है। एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed