फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News giant elephant entered on Highway that came out of jungle causing panic among passersby

Haridwar: जंगल से निकले विशालकाय गजराज ने फिर रोका हाईवे...रुक गया यातायात, राहगीरों ने बनाया वीडियो

Wed, 26 Feb 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

हाल के दिनों में जंगली हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना लागा हुआ है। वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन
Haridwar News giant elephant entered on Highway that came out of jungle causing panic among passersby
हाईवे पर आया हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में श्यामपुर हाईवे के तिरछे पुल के पास आज फिर एक जंगली हाथी की दस्तक से हलचल मच गई। जंगल से निकले विशालकाय गजराज को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, लोग अपनी गाड़ियां रोककर हाथी का वीडियो बनाने लगे, जिससे हाईवे पर दोनों ओर यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में जंगली हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना लागा हुआ है। वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर नजर रख रही है। श्यामपुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि यह हाथियों का पुराना मार्ग है, जिससे होकर वे अक्सर दूसरे जंगलों की ओर निकलते हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand: इस बार दो मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हुई तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed