फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath doors will open on May 2 date announced on Mahashivratri 2025 Chardham Yatra

Uttarakhand : केदारनाथ के 2 और 4 मई को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हुई तिथि

Thu, 27 Feb 2025 02:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Feb 2025 02:39 AM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। आचार्य द्वारा पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया।

विज्ञापन
Kedarnath doors will open on May 2 date announced on Mahashivratri 2025 Chardham Yatra
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट दो मई को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बद्रीनाथ धाम 4 मई को खुलेगा, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे।

विज्ञापन
  • थपलियाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद धर्माचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला। 
  • विज्ञापन
  • शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद अब मंदिर के कपाट दो मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे खोले जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आवास बनाने वालों के लिए धामी सरकार ने खोले छूट के द्वार, सपना होगा साकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा




इसके लिए केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए थे। पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग और गंगाधर लिंग ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदार को बाल भोग, महाभोग लगाते हुए आरती की गई। इसके उपरांत रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले जाने की तिथि घोषित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed