फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Former MLA Champion presented in court on wheelchair judicial custody extended by 14 days

Haridwar: पूर्व विधायक चैंपियन को व्हीलचेयर पर कोर्ट में किया पेश, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत, चार्जशीट दाखिल

Thu, 27 Feb 2025 07:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

Haridwar News: 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Haridwar News Former MLA Champion presented in court on wheelchair judicial custody extended by 14 days
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा को हटाते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिला अस्पताल में भर्ती चैंपियन को बृहस्पतिवार को एंबुलेंस से पेशी पर ले जाया गया। इसके बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट ने फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। पेशी के बाद चैंपियन को वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बीती 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीजेएम कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया था। 15 फरवरी को जेल में खूनी दस्त की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। पिछले दिनों हत्या के प्रयास की धारा हटाकर प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था। तब कोर्ट ने रिमांड नामंजूर कर दिया था। साथ ही विवेचना सीओ स्तर के अफसर से कराने के आदेश दिए थे। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


Roorkee: चैंपियन से विवाद के बीच MLA उमेश के कैंप कार्यालय पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, घटना CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक ने जांच के दौरान मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा को कम कर गैर इरादतन हत्या का प्रयास की धारा जोड़ी। बृहस्पतिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया। जिला अस्पताल से एक टीम उन्हें एंबुलेंस में लेकर कोर्ट पहुंची। फिर व्हीलचेयर से उन्हें कोर्ट रूम तक ले जाया गया। सुनवाई के बाद फिर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल चैंपियन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।

चैंपियन को कोर्ट से अब राहत मिलने की संभावना
हत्या के प्रयास की जगह गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब चैंपियन को राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को चैंपियन की तरफ से अधिवक्ता जमानत याचिका कोर्ट में दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed