फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news: Fight between prisoners and captive guards during ate Food

हरिद्वार: जेल में खाने को लेकर दुष्कर्म के आरोपियों और बंदी रक्षकों के बीच मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Jan 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Haridwar news: Fight between prisoners and captive guards during ate Food
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरिद्वार जेल में खाने के विवाद को लेकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बंद दो सगे भाईयों और बंदी रक्षकों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों आरोपी भाईयों को गहरी चोर बताई जा रही है। दुष्कर्म के आरोपियों के पिता ने सिडकुल थाने में पांच बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लक्सर थाना क्षेत्र के गांव मायाखाली खुर्द निवासी जुनैद और शोएब को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लक्सर पुलिस ने 2020 में जेल भेजे थे। आरोपियों के पिता ने बताया कि उनके पुत्र जिला कारागार में बंद हैं। 13 जनवरी को वे अपने बेटों से जेल में मिलने पहुंचे तो उन्होंने उनकी खाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद बंदी रक्षक देवेंद्र रावत, मुकेश चौहान, कुलदीप सिंह, रोशन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह प्रथम ने उनके साथ मारपीट की है। मारपीट में जुनेद के आंख और कान पर चोट आई है। इसके लिए जुनैद को जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि बेटे को सुनाई देना बंद हो गया है। आरोपियों के पिता ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर पांचों बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जेल प्रशासन ने पांचों को कहीं ओर तैनात कर दिया है। पुलिस  ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हरिद्वार जेल में हाल ही में कैदियों द्वारा एक बंदी रक्षक की पिटाई का मामला सामने आया था। वहीं, कैदियों ने धारदार हथियार से बंदी रक्षक पर हमला भी किया था। इसके बाद पीड़ित बंदी रक्षक ने चार कैदियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।


खाने के विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व बंदी रक्षकों और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो भाईयों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना के बाद ही कोर्ट और जेल प्रशासन के आला अफसरों को अवगत करा दिया गया था। 
- शिव मूरत सिंह, जेल अधीक्षक हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed