फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Female Congress leader daughter in law death under suspicious Conditions

हरिद्वार: महिला कांग्रेस नेता की पुत्रवधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने ससुराल में की तोड़फोड़

Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
सार

  • भाजयुमो के जिला मंत्री की बहन थी याशिका, दिसंबर 2020 में हुई थी शादी 
  • मौत की सूचना के बाद मायके वालों ने ससुराल में की तोड़फोड़
     

विज्ञापन
Haridwar News: Female Congress leader daughter in law death under suspicious Conditions
हरिद्वार में घर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में प्रदेश कांग्रेस की महिला सचिव की पुत्रवधू और भाजयुमो के जिला मंत्री की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवतान में रहने वाली पूनम भगत कांग्रेस की महिला प्रदेश सचिव हैं। उनके बेटे शिवम भगत की शादी कनखल में रहने वाले भाजयुमो के जिला मंत्री क्षितिज गौतम की बहन और कनखल के राजघाट से भाजपा पार्षद नितिन शर्मा माणा की भांजी याशिका गौतम से दिसंबर 2020 में हुई थी। बुधवार की शाम को याशिका के मायके वालों को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही याशिका के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ससुराल वालों का कहना था कि याशिका ने आत्महत्या की है। जबकि मायके वालों ने आरोप लगाया कि याशिका की अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं याशिका के पति शिवम को पुलिस हंगामे केे देखते हुए अपने साथ कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार लिया था शव 
ससुराल वालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार लिया था। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि याशिका चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। 

दूल्हे की कार से फूल तोड़ने के विवाद में 22 पर केस 

रुड़की में दूल्हे की कार से फूल तोड़ने के विवाद में पुलिस ने 22 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लामनगर में दूल्हे की कार से फूल तोड़ने के विवाद में सोमवार रात एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया था। आरोप था कि युवक और उसके साथियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं घर पर पथराव भी किया था, जिससे फरमान, यामीन, जैद, आसमां और आलम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में दूल्हे पक्ष की ओर से परिवार के दो लोगों को बंधक बनाकर मारपीट और पिस्टल तानने का आरोप लगाया गया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उस्मान उर्फ आरजे, अली, सलमान उर्फ शेट्टी, शाहरुख, गय्यूर, फरमान, अनस, शौकीन, मोबिन, खुश नूर उर्फ खुशी, अरशद, शाहीन और वसीम निवासी रामपुर समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर अन्य हमलावरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। 

आरजे के नाम से बना रखा है गैंग
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी उस्मान ने रामपुर गांव के युवकों के साथ मिलकर आरजे नाम से एक गैंग बना रखा है। युवकों का यह गैंग सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरजे गैंग में कितने युवक जुड़े हैं और ये कहां के रहने वाले हैं। साथ ही गैंग में शामिल किसी युवक का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed