फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news : drunken group create ruckus on har ki paidi, police arrested

उत्तराखंडः हरकी पैड़ी पर फिर आस्था से खिलवाड़, मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले 13 गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 05:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Jul 2021 05:44 PM IST
सार

आरोपी गंगा में नहाते समय मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
haridwar news : drunken group create ruckus on har ki paidi, police arrested
हरिद्वार हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़ करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार देर रात हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, देहरादून और हरिद्वार के 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंडः कोरोना अनलॉक में गंगनहर के घाट बने मयखाने, सरेआम छलक रहे जाम
विज्ञापन


नहाते समय मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे आरोपी
आरोपी गंगा में नहाते समय मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर हुक्का गुड़गुड़ाना पड़ा महंगा, नाराज स्थानीय लोगों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़दंग मचाने व मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि डीजीपी एवं एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने व मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। शुक्रवार की रात को हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचा रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर युवाओं ने केक काटकर मचाया हुड़दंग, टोकने पर पुलिस के साथ की अभद्रता

ये हैं आरोपियों के नाम

आरोपियों के नाम रवि, प्रदीप, दिनेश, सुरेंद्र निवासी ग्राम समलाना थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा, अंकुर बिरला निवासी दिनेशपुरी थाना शिमलापुरी लुधियाना पंजाब, शिवम निवासी मुर्गी फार्म रायवाला देहरादून, तरुण, मनीष, यीशु, हिमांशु निवासी चौखंडी तिलक नगर दिल्ली, एकांत शर्मा निवासी निवासी गुड़गांव हरियाणा व सोनू निवासी रोड़ी बेलवाला हरिद्वार और चंदन निवासी चित्रा टॉकीज हरिद्वार हैं।

सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया
आरोपी नशे में हुड़दंग मचा रहे थे। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाल ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक स्थल पर अपने व्यवहार को धार्मिक रखें।

गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो पुलिस को दें सूचना
यदि कोई व्यक्ति गलत कार्य करते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो सूचना पुलिस को दें। पुलिस टीम ने कोतवाल राजेश शाह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, एसआई राजेंद्र शाह, आरक्षी रवि पंत, अशोक, राजपाल, मानसिंह, रामचंद्र मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed