फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News decomposed dead body was found in an open septic tank under a house under construction

Haridwar: गायत्री विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से मिला सड़ा-गला शव, जांच शुरू

Tue, 20 Jan 2026 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jan 2026 07:08 PM IST
सार

Haridwar News:  गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में बनी दुकान के अंदर खुले पड़े सेफ्टी टैंक में एक शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Haridwar News decomposed dead body was found in an open septic tank under a house under construction
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से एक सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में टैंक में गिरने से मौत हुई होगी। वहीं, हत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर एंकल से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में बनी दुकान के अंदर खुले पड़े सेफ्टी टैंक में एक शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब छह फीट गहरे टैंक में भरे चार फीट तक पानी के अंदर से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 10 से 15 दिन पहले हुई होगी। शव काफी हद तक गल चुका है।
विज्ञापन


Dehradun: फरार बिल्डर दंपती के खिलाफ अब ED ने दर्ज की एफआईआर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। लंबाई लगभग पांच फीट है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की जैकेट और काले रंग की पैंट पहनी थी। 

फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक शराब के नशे में निर्माणाधीन मकान में प्रवेश कर गया होगा और खुले सेफ्टी टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed