फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News chain snatching from women neck outside her house incident captured on CCTV

CRIME: रुड़की में बेखाैफ बदमाश, घर के बाहर से महिला के गले से झपटी चेन, CCTV में कैद हुई घटना

Sun, 11 Aug 2024 01:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 PM IST
सार

Roorke News: महिला घर के बाहर खड़ी थी। तभी दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठे युवक ने महिला की चेन झपट ली।

विज्ञापन
Haridwar News chain snatching from women neck outside her house incident captured on CCTV
चेन स्नेचिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की शहर क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यू आदर्शनगर में देखने को मिला। यहां घर के बाहर महिला के गले से दो बदमाशों ने चेन झपट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली निवासी सावित्री ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अपने बेटे के साथ कहीं से घर लौट रही थी। घर के बाहर ही उसने स्कूटी खड़ी की और वह घर के भीतर जाने की तैयारी करने लगी। इस दौरान वहां एक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे, और वह कुछ आगे निकल गए। इसके बाद महिला को अकेले पाकर वह कुछ आगे से वापस लौटे और कहीं जाने का पता पूछने लगे। महिला ने जब उन्हें जानकारी देनी शुरू की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के ऊपर झपट्टा और चेन लपक ली। महिला कुछ समझ पाती इतने में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


Haridwar News: महिलाओं से चेन लूट में कपड़े की दुकान चलाने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि महिला ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियो को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed