फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Brother in law and sister in law had stolen child to ask for begging

Haridwar: देवर-भाभी ने भीख मंगवाने के लिए किया था बच्चा चोरी, 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब लगे हाथ

Sat, 13 Apr 2024 08:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Apr 2024 08:22 PM IST
सार

Haridwar News: नौ अप्रैल की सुबह नीतू निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार अपने बच्चों को नाईघाट पर छोड़कर खाना लेने गई थी। वापस लौटने पर एक वर्षीय बेटा गायब मिला था।

विज्ञापन
Haridwar News Brother in law and sister in law had stolen child to ask for begging
बच्चे को परिजनों को सौंपते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र से पांच दिन पूर्व चोरी हुए एक साल के मासूम को नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने ढूंढकर आरोपी मुंहबोले देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भीख मंगवाने के लिए बच्चे को चोरी किया था और बाद में अच्छी रकम मिलने पर बेचने की योजना थी। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


शनिवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को बताया, नौ अप्रैल की सुबह नीतू निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार अपने बच्चों को नाईघाट पर छोड़कर खाना लेने गई थी। वापस लौटने पर एक वर्षीय बेटा गायब मिला था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को ले जाते दिखा था।
विज्ञापन


Rishikesh Gangotri Highway: भद्रकाली के पास हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व एक टीम रुड़की भेजी गई। पिरान कलियर में एक होटल के पास से बच्चे को खोजते हुए अपहरणकर्ता आरोपी देवेंद्र निवासी ग्राम जड़बड़ जरवर मीरनपुर, थाना कुप्रोली, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और महिला लोकेश निवासी ग्राम नारगपुर, थाना परतापुर, मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सातवीं पास आरोपी सोहराब गेट मेरठ रोडवेज डिपो में वर्कशॉप में संविदाकर्मी के तौर पर नौकरी कर चुका है। वह अपनी भाभी के साथ एक दिन पहले हरिद्वार आया था। उसी ने बच्चे को उठाया और फिर दोनों फरार हो गए थे। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed