{"_id":"694f99d4891de2af4105122f","slug":"haridwar-news-ankita-bhandari-murder-case-police-send-notice-to-former-mla-suresh-rathore-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अंकिता भंडारी हत्याकांड...पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अंकिता भंडारी हत्याकांड...पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस
Sat, 27 Dec 2025 02:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:09 PM IST
सार
जनीतिक हलकों में मचे घमासान के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में उन्हें नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद राजनीतिक हलकों में मचे घमासान के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बहादराबाद पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर शनिवार को थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नोटिस में वायरल ऑडियो के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। शुक्रवार देर शाम बहादराबाद पुलिस की टीम नोटिस लेकर पूर्व विधायक के कड़च्छ स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। बता दें कि पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया पर सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से वायरल की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग ने भाजपा की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। उर्मिला खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताती हैं, वह ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी नामों का जिक्र कर रही हैं।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड: उत्तराखंड में सियासी तूफान, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीर, पूरे मामले में ली रिपोर्ट
विज्ञापन
वायरल ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी खलबली है। मामले को लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने तीन दिन पहले बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचनाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने नोटिस जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन