फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Alert in Rajaji Tiger Reserve on Diwali forest workers' holidays cancelled

Haridwar: दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, 24 घंटे हो रही गश्त

Sun, 27 Oct 2024 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

हरिद्वार का शहर और देहात का इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग से लगा हुआ है। जिससे जंगल जानवरों का आबादी क्षेत्रों में आना-जाना आता होता रहता है।

विज्ञापन
Haridwar News Alert in Rajaji Tiger Reserve on Diwali forest workers' holidays cancelled
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर्व पर कोई उल्लू समेत जंगली जानवरों का शिकार न कर ले, इसके लिए वन विभाग की ओर से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर 24 घंटे गश्त की जा रही है। जंगल के सीमावर्ती वाले क्षेत्रों में अधिक चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन


हरिद्वार का शहर और देहात का इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग से लगा हुआ है। जिससे जंगल जानवरों का आबादी क्षेत्रों में आना-जाना आता होता रहता है। इससे हरिद्वार में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी रहती है। हालांकि, इसमें ग्रामीणों के साथ ही जंगली जानवरों को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


उनके शिकार होने का अंदेशा भी बना रहता है। होली-दीपावली पर्व पर जंगली जानवरों का शिकार होने की गुंजाइश ज्यादा बढ़ जाती है। इसमें दीपावली पर उल्लू भी शिकारियों के निशाने पर रहता है। शिकारी जंगल में घुसकर जंगली जानवरों की फिराक में भी रहते हैं। वे जंगली जानवर जैसे, हिरण, खरगोश, सांभर, जंगली मुर्गे आदि का शिकार कर दावत उड़ाने का मौका तलाशते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


PHOTOS: ...जब देहरादून की सड़कों पर शान से दौड़ा विंटेज कार का रेला, देखने को लगी भीड़, लोगों ने खूब ली सेल्फी
 

दीपावली के त्योहार पर राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग के जंगलों में अलर्ट की घोषणा की गई है। वनकर्मियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं, उन्हें विशेष परिस्थितियों में भी अवकाश दिए जाएगा। इतना तक उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए तैनात रहकर ड्यूटी करनी होगी, ताकि दीपावली पर उल्लू आदि जंगली जानवरों का कोई भी शिकार न कर सकें।

जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे की कड़ी गश्त की जा रही है। जंगल की सीमा से गुजरने वाने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि जंगली जानवरों को काेई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंच सके।
- बिजेंद्र दत्त तिवारी, रेंजर, हरिद्वार, राजाजी टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed