फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Advocate turned saint Baba Misdeeds Sadhvi of ashram Police arrested

Haridwar: अधिवक्ता से संत बने बाबा की घिनौनी हरकत, आश्रम की साध्वी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Nov 2024 10:30 PM IST
सार

बीते 27 सितंबर को एक साध्वी ने अशोक कुमार वर्मा निवासी मिर्जापुर मुजफ्फरनगर हाल पता बजरीवाला बैरागी कैंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Haridwar News Advocate turned saint Baba Misdeeds Sadhvi of ashram Police arrested
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से संत बने बाबा को पुलिस ने साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साध्वी से मुलाकात होने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। साध्वी ट्रस्ट की अध्यक्ष तो साधु को महासचिव बनाय गया था। पद से हटाने के बाद नाराज होकर उसने साध्वी के साथ बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते 27 सितंबर को एक साध्वी ने अशोक कुमार वर्मा निवासी मिर्जापुर मुजफ्फरनगर हाल पता बजरीवाला बैरागी कैंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए थे। जिन्हें अशोक ने वायरल कर दिया। दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंपी गई। जांच में सामने आए तथ्यों के बाद आरोपी संत की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदलता रहा। तीन नवंबर को खोजबीन करते हुए बजरीवाला बैरागी कैंप से आरोपी अशोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस फोन से अश्लील वीडियो वायरल किया गया, उसे भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

Haridwar: झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, घर पर ताला लगाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा व पीड़िता साध्वी कनखल के एक आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के ट्रस्ट में साध्वी के अध्यक्ष बनने के बाद अशोक महासचिव बनाया। तब से वह आश्रम में ही रहने लगा। यहां दोनों में और नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद आश्रम पर अपना स्वामित्व बनाने की कोशिश में लग गया। ये बात साध्वी को नागवार गुजरी। तब वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि पर साध्वी ने सबके बीच आरोपी को बेइज्जत कर महासचिव छीन लिया। दोबारा आश्रम आने की कोशिश करने पर उसे साफ मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने साध्वी के साथ बनी अश्लील वीडियो व मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

वकालत छोड़कर बना साधु
एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। संसार से मोह माया भंग होने पर उसने सब कुछ छोड़कर साधु संतों की सेवा में खुद को लगा दिया। हरिद्वार आने पर उसकी मुलाकात साध्वी से हुई। आरोपी 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed