फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News 12 trains going to Delhi cancelled due to G20 Summit

Haridwar: जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द, यहां पढ़ें संचालन से संबंधी पूरी जानकारी

Mon, 04 Sep 2023 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की/हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की/हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Sep 2023 07:04 PM IST
सार

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haridwar News 12 trains going to Delhi cancelled due to G20 Summit
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ट्रेन रद्द होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली में जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने 14315 बरेली से नई दिल्ली, 14316 नई दिल्ली से बरेली, 14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ, नौ व दस सितंबर तक रद्द की है।
विज्ञापन


Udhayanidhi Stalin: सीएम धामी ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा-2024 में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


14305 दिल्ली से हरिद्वार व 14306 हरिद्वार से दिल्ली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन नौ व दस सितंबर और 4432 जाखल से दिल्ली स्पेशल व 4424 जींद से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 10 सितंबर को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 14737 भिवानी से दिल्ली, 14738 दिल्ली से भिवानी, 4090 हिसार से नई दिल्ली, 4089 नई दिल्ली से हिसार, 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली किसान एक्सप्रेस, 4453 नई दिल्ली से जींद, 4454 जींद से नई दिल्ली की स्पेशल मेमो ट्रेन नौ व 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी।

आरक्षण करया है तो पैसा मिलेगा वापस

ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी जा रही है। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने की बाबत यात्रियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है। वह अपना पैसा वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed