फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar medical college on on PPP mode Students protest but director said fees will not increase

Haridwar: मेडिकल काॅलेज को PPP मोड पर चलाने का विरोध, निदेशक ने कहा- नहीं बढ़ेगी छात्रों की फीस

Wed, 08 Jan 2025 04:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jan 2025 04:30 PM IST
सार

निदेशक चिकित्सा शिक्षा, डॉ आशुतोष सयाना ने बताय कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन
Haridwar medical college on on PPP mode Students protest but director said fees will not increase
हरिद्वार मेडिकल काॅलेज को पीपीपी मोड पर देने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर हरिद्वार को पीपीपी मोड पर चलने के विरोध में आज एमबीबीएस की छात्राओं की ओर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। एक सूत्रीय मांग को लेकर छात्राओं ने अपनी कक्षाएं छोड़कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उधर, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, डॉ आशुतोष सयाना ने बताय कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी। साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी। 
विज्ञापन


डाॅ. सयाना ने कहा कि इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में 100 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिली है, अब यहां विधिवत पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन और मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए, कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन पीपीपी की शर्त में स्पष्ट किया गया है कि इससे अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी। साथ ही छात्रों को मिलने वाले सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और डिग्रियों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार ही दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: एसडीसी फाउंडेशन ने सीएस को सौंपी चारधाम यात्रा की रिपोर्ट, बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए दिए सुझाव


इसी तरह भर्ती होने वाले मरीजों को उनके कार्ड के अनुसार आयुष्मान कार्ड या सीजीएचएस की दरों पर ही उपचार दिया जाएगा। कहा कि पीपीपी मोड पर दिए जाने का मकसद सिर्फ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को आधुनिक बनाना है। ताकि छात्रों और मरीजों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इसलिए छात्रों या आम जन मानस को इस विषय में भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed