{"_id":"6886c9c17acadffcf80a1b62","slug":"haridwar-mansa-devi-temple-stampede-37-injured-discharged-from-hospitals-four-remain-critica-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Stampede: मनसा देवी भगदड़ में घायल 37 लोग अस्पतालों से हुए डिस्चार्ज, चार की हालत गंभीर बनी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Stampede: मनसा देवी भगदड़ में घायल 37 लोग अस्पतालों से हुए डिस्चार्ज, चार की हालत गंभीर बनी हुई
Mon, 28 Jul 2025 06:29 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:29 AM IST
सार
मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
हरिद्वार भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनसा देवी भगदड़ में 45 लोग घायल हुए और आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी (शाम सात बजे) के मुताबिक ऋषिकेश एम्स में 15 घायल इलाज के लिए रेफर किए गए थे। इसमें आठ डिस्चार्ज हो गए। सात घायल भर्ती हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर और तीन की स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल हरिद्वार में 25 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, इसमें 24 को डिस्चार्ज किया गया है और एक भर्ती है। मेला हास्पिटल हरिद्वार में पांच को भर्ती कराया गया था, पांचों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह नौ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में एक 10 साल के बालक सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। भीड़ के बीच कुछ दूरी पर फंसे एक चश्मदीद ने भी भीड़ का दबाव बढ़ने पर रास्ते में दीवारों पर लगी बिजली तारें पकड़ने पर करंट लगने का दावा किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें
मार्ग पर बनी दीवार पर तारें पकड़कर श्रद्धालु आगे की तरफ बढ़ रहे थे और करंट लगने के बाद भगदड़ मच गई। फरीदाबाद से आए संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ही मार्ग से लोग आ और जा रहे थे।