फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Coronavirus Cases Increased in Haridwar before Four days of kumbh

कोरोना वायरस: चार दिन बाद शुरू होगा महाकुंभ, तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकना बना बड़ी चुनौती

Sun, 28 Mar 2021 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Mar 2021 07:06 PM IST
सार

  • महाकुंभ शुरू होने से पहले लगातार बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Coronavirus Cases Increased in Haridwar before Four days of kumbh
हरिद्वार में कुंभ मेला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होने में अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। जिले में लगातार कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में जिले में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता से बाहर से आने वाले कोविड संक्रमण तो रोका जा सकता है। अब श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए जिले में संक्रमण को काबू करना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए इस साल के सबसे अधिक 366 संक्रमित, 1600 पार हुए एक्टिव केस  
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के नौ राज्यों में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। कई राज्य फिर से आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन की ओर बढ़ रहे हैं। महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु स्नान के लिए कुंभनगरी पहुंचेंगे।

महाकुंभ 2021: शाही स्नान के लिए वाहनों का रूट मैप तैयार, हरिद्वार आने से पहले जरूर पढ़ लें..

ऐसे में संभावित खतरे को भांपते हुए हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे तक की आरटीपीसीआर कोविड रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र लेकर आने का आदेश जारी किया था। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर मुहर लगाते हुए बाहरी कोविड संक्रमण से कुंभनगरी को सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता व्यवस्था कर ली है।

तीन दिन में जिले में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले

बीते दस दिनों में हरिद्वार में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 15 से 20 मरीज मिलने की शुरुआत के साथ अब नए संक्रमितों की दैनिक संख्या अधिकतम 64 तक पहुंच गई। चिंता की बात यह है कि बीते तीन दिनों में जिले में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने एहतियात के तौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए तमाम साधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

वहीं मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को 24 घंटे पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए भी दिए हैं। दूसरी ओर अब जिले में कोरोना जांच के लिए रोजाना चार से लेकर छह हजार लोगों के सैंपल भरे जा रहे हैं। हालांकि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के चिन्हीकरण की कार्यवाही तेजी नहीं पकड़ पाई।

यही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संक्रमण नियंत्रण से जुड़ी कार्यवाही में सबसे बड़ी खामी बन रही है। ऐसे में यदि कुंभ के प्रमुख स्नानों से पहले संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पाया जाता है यह बाहर से कोविड रिपोर्ट लेकर आने वाले संक्रमण मुक्त श्रद्धालुओं के लिए खतरे की स्थिति पैदा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed