फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Control room created for Kumbh, every call will be recorded in register

Maha Kumbh Mela 2021: कुंभ के लिए कंट्रोल रूम बनाया, हर कॉल का पंजिका में दर्ज होगा विवरण

Wed, 13 Jan 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Control room created for Kumbh, every call will be recorded in register
हरिद्वार - फोटो : फाइल फोटो

श्रद्धालुओं को कुंभ मेला संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मेला अधिकारी दीपक रावत ने कुंभ कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी और नोडल अधिकारी होमगार्ड राहुल सचान को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया है। 

विज्ञापन


कंट्रोल रूम मेला नियंत्रण भवन रोडीबेलवाला के स्वागत पटल पर खोला गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा और इसमें आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक टेलीफोन कॉल को सुना जाएगा और उसका पूरा विवरण पंजिका में दर्ज होगा।
विज्ञापन


प्रभारी नियंत्रण कक्ष की ओर से टेलीफोन कॉल से संबंधित सूचनाओं का निस्तारण कराया जाएगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कंट्रोल रूम प्रभारियों की ओर से ड्यूटी लगाए जाने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के कुंभ मेला अधिकारी लिया कार्यों का जायजा 
रेलवे के कुंभ मेला अधिकारी ने स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे भी कुंभ की तैयारियों में जुटा है। बुधवार को दिल्ली से कुंभ मेला के लिए अधिकारी तैनात किए गए संजय वाजपेयी हरिद्वार पहुंचे।

उन्होंने स्टेशन अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर कुंभ को लेकर इस समय कई कार्य चल रहे हैं। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि मकर संक्रांति पर्व पर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद वह स्टेशन का निरीक्षण और कुंभ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में रेलवे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। 

आईजी कुंभ से मिले एनएसजी के मेजर जनरल 

कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मेजर जनरल वी एस रानाडे आईजी ऑपरेशन ने बुधवार को कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। 

मेला नियंत्रण सभागार में हुई मुलाकात के दौरान कुंभ मेला पुलिस और उत्तराखंड एटीएस से तालमेल बनाते हुए किस प्रकार मेले के दौरान आतंकवादी गतिविधियों और हमलों को नाकाम किया जा सकता है इस रणनीति पर चर्चा हुई।

एनएसजी की टीमों द्वारा क्षेत्र की पहचान करते हुए कुंभ क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयारी की जाएगी।  इस दौरान कर्नल अभिषेक, ग्रुप कमांडर सुनील मिश्रा, टीम कमांडर मुकुल चौधरी, टीम कमांडर राजिथ पी मौजूद रहे।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मांगा 74 लोगों का स्टाफ
कुंभ मेले में खाद्यान्न आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने और श्रद्घालुओं को जरूरी सामान गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने 74 लोगों को स्टाफ मांगा है। इसके लिए मेलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। 

संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के अंत में प्रदेश सरकार कुंभ की अधिसूचना जारी कर सकती है। मेला प्रशासन और अन्य विभाग कुंभ की तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में खाद्य आपूर्ति विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

खाद्यान्न, गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति समय व व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत के माध्यम से अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने पांच क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी, 27 पूर्ति निरीक्षक, 27 लिपिक, 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed