फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha kumbh 2021: Route Map And parking Place of vehicles ready for Shahi Snan

महाकुंभ 2021: शाही स्नान के लिए वाहनों का रूट मैप तैयार, हरिद्वार आने से पहले जरूर पढ़ लें..

Sat, 27 Mar 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Mar 2021 02:30 AM IST
सार

  • आने और जाने के लिए अलग-अलग होंगे रूट, पार्किंग भी निर्धारित
  • आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक लागू रहेगी व्यवस्था

विज्ञापन
Haridwar Maha kumbh 2021: Route Map And parking Place of vehicles ready for Shahi Snan
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

महाकुंभ के शाही स्नानों पर यदि आप भी गंगा में डुबकी लगाने आ रहे हैं तो पुलिस का यातायात प्लान और पार्किंग की जानकारी पहले जुटा लें। कौन से रास्ते से आना और कहां से वापस जाना है, वाहन पार्किंग से घाटों की दूरी कितनी है जैसी बातों को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


12 और 14 अप्रैल को शाही स्नान हैं। मेला क्षेत्र में कोविड रिपोर्ट की बाध्यता है, बावजूद इसके पुलिस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जता रही है। पुलिस ने आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक यातायात प्लान तैयार किया है। हरिद्वार आने एवं जाने के लिए अलग-अलग मार्गों का प्रयोग होगा।
विज्ञापन


देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन के लिए प्लान
नेपाली फार्म हरिपुर कलां प्राइमरी स्कूल के बराबर से (समस्त छोटे वाहन) दूधियाबंध, पार्किंग, सप्तऋषि पार्किंग, शांतिकुंज पार्किंग, राडेवेज की बसें, दूधाधारी चौक, मैंगो होटल, से यूटर्न लेकर मोतीचूर पार्किंग में जाएंगे। वहीं प्राइवेट बसें दूधाधारी पार्किंग में पार्क होंगी। वहीं सभी पार्किंगों से जाने वाले वाहन सप्तऋषि पुलिस चौकी फ्लाईओवर से जाएंगे। शांतिकुंज व सप्तऋषि से घाटों की दूरी 500 मीटर है। जबकि दूधियाबंद पार्किंग से घाटों की दूरी 300 मीटर है। इसे साथ ही रेलवे स्टेशन मोतीचूर एवं आईएसबीटी पार्किंग मोतीचूर से घाटों की दूरी 500 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों का रूट
नजीबाबाद की तरफ से आने वाले वाहन गौरीशंकर और नीलाधारा पार्किंग में खड़े होंगे। पार्किंग स्थल से स्नान घाट नमामि गंगे 200 मीटर और चंडी टापू घाट 500 मीटर दूरी पर है। इन पार्किंग स्थलों से वापसी के लिए वाहन हनुमान मंदिर तिराहे, चंडी चौकी होकर नजीबाबाद, कोटद्वार और नैनीताल के लिए जाएंगे।

हरियाणा-सहारनपुर के वाहनों का रूट

यहां से आने वाले वाहन भगवानपुर से इमलीखेड़ा, धनौरी पुल, कांवड़ पटरी, पथरी पावर हाउस, पीपल तिराहा, सलेमपुर तिराहा, सिडकुल मार्ग, किरबी चौराहा, चिन्मय डिग्री कॉलेज, शिवालिक नगर तिराहा, बीएचईएल मध्य मार्ग होकर नेहरू युवा केंद्र पार्किंग, गुरुद्वारा पार्किंग, धीरवाली पार्किंग, पीठ बाजार पार्किंग में खड़े होंगे। पार्किंग स्थलों से अलग-अलग घाटों की दूरी लगभग एक से चार किमी होगी। इन पार्किंगों से जाने वाले वाहन शिवालिक नगर, बैरियर नंबर छह, सलेमपुर तिराहा, बीएचईएल तिराहा, ख्याति ढाबा तिराहा, बौंगला बाईपास होते हुए रुड़की की तरफ जाएंगे।

दिल्ली-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों का रूट
वाहन मंगलौर-रुड़की बाईपास से नंगला इमरती अंडरपास, मेटाडोर तिराहा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर तिरछी पुलिया से शनिदेव मंदिर चौक, मातृ सदन होते हुए दक्ष पार्किंग में जाएंगे। दक्ष पार्किंग से घाटों की दूरी 450 मीटर से दो किलोमीटर है। दक्ष पार्किंग से वाहन वापस बूढ़ी माता तिराहा, देशरक्षक तिराहा, सिंहद्वार, राष्ट्रीय राजमार्ग 334, कोर कॉलेज रुड़की बाईपास, नगला इमरती होते हुए मंगलौर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed