फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Land Scam Vigilance arrived to investigate, scrutinized documents for hours in Nagar Nigam

Haridwar Land Scam: जांच करने पहुंची विजिलेंस, नगर निगम में घंटों खंगाले दस्तावेज, पटवारी से भी पूछताछ

Wed, 11 Jun 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:13 PM IST
सार

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस घोटाले से जुड़े चार बैंक खातों में करीब 34 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज है। इसके अलावा, कई करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का भी पता चला है।

विज्ञापन
Haridwar Land Scam Vigilance arrived to investigate, scrutinized documents for hours in Nagar Nigam
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

नगर निगम के बहुचर्चित जमीन खरीद घोटाले की जांच में अब तेजी आ गई है। बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर घंटों तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर एक पटवारी से पूछताछ की। विजिलेंस टीम के पहुंचने से नगर निगम में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस घोटाले से जुड़े चार बैंक खातों में करीब 34 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज है। इसके अलावा, कई करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का भी पता चला है, जिनकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचकर जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला और कई फाइलें अपने कब्जे में लीं। बताया जा रहा है कि बैंक में जमा धनराशि पहले ही फ्रीज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: देवभूमि की डेमोग्राफी नहीं बदलने देंगे, कुछ इस अंदाज में मुख्यमंत्री धामी ने बताया विकास का खाका

Trending Videos

क्या है मामला

हरिद्वार नगर निगम ने गांव सराय में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा भूमि 54 करोड़ रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि इस खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं। मुख्य आरोप यह है कि भूमि का लैंड यूज कृषि से बदलकर व्यावसायिक किया गया, जिससे इसका सर्किल रेट 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 25000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया। इस हेरफेर से करोड़ों का घोटाला हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद, नगर निगम की इस जमीन खरीद में गड़बड़झाले को लेकर पहले ही तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह, एमएनए वरुण चौधरी, एसडीएम अजयवीर सिंह सहित 12 अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद विजिलेंस जांच शुरू हुई है। इसी क्रम में बुधवार को विजिलेंस की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने पटवारी से पूछताछ की और दस्तावेजों को खंगाला। इससे दो दिन पहले भी विजिलेंस की टीम ने नगर निगम कार्यालय में छापा मारकर जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए थे। बुधवार को एक टीम बैंक में जांच कर रही थी, जबकि दूसरी टीम सराय स्थित विवादित जमीन पर जांच के लिए पहुंची। विजिलेंस टीम ने कई बैंक खातों और एफडी की जानकारी को कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed