फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: traffic plan released for mahashivratri snan 2021

हरिद्वार कुंभ 2021ः महाशिवरात्री स्नान पर्व मेरठ से आने वाले वाहन लक्सर होते हुए आएंगे, ट्रैफिक प्लान जारी

Tue, 09 Mar 2021 10:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Mar 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: traffic plan released for mahashivratri snan 2021
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्री स्नान पर्व को लेकर कुंभ मेला प्रशासन व पुलिस ने यातायात परिवर्तित कर दिया है। मेरठ मुजफ्फरनगर से आने वाले सभी वाहनों को पुरकाजी, लक्सर या मंगलौर, लंढौरा, लक्सर होकर बैरागी पार्किंग भेजा जाएगा। हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को भगवानपुर से इमलीखेडा, सिडकुल मार्ग से बीएचईएल क्षेत्र के पार्किंग स्थलों में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021: मस्त मलंग नागाओं के साथ निकली अटल अखाड़े की शाही पेशवाई, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन


देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को संपर्क मार्ग से लाकर दूधियाबंध कृषि भूमि पर बनी पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। इस पार्किंग के भर जाने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाली सभी वाहनों को मोतीचूर रेलवे फाटक के पास नदी पर बने पार्किंग में पार्क की कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें

वहीं छोटे वाहनों को हरिपुर कलां मार्ग से होकर सप्तऋषि आश्रम के सामने सप्तऋषि पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। इनकी वापसी पुरानी भूपतवाला चौकी से दाहिने मुड़कर मुख्य मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

रुड़की और बहादराबाद मार्ग से आने वाले दोपहिया वाहनों जैसे-स्कूटर, मोटरसाइकिल आदि एवं इस मार्ग से आने वाले तीन पहिया वाहन जैसे आटो, विक्रम आदि को बहादराबाद, ज्वालापुर से पुल जटवाड़ा पार कर रेल चौकी, भगत सिंह चैक से हिल बाईपास पर रोडवेज वर्कशाप के सामने बने पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा और इसी मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

वहीं लक्सर-कनखल मार्ग से आने वाले दो पहिया वाहनों को बूढ़ी माता तिराहे से सतीकुंड होते हुए देश रक्षक तिराहे से दाहिने मोड़कर बंगाली मोड से वाया महात्मा गांधी मार्ग से हरिराम इंटर कालेज लाकर पार्क कराया जाएगा।

श्यामपुर कांगड़ी मार्ग से आने वाले दो पहिया वाहनों को 4.2 किमी से नहर पटरी होकर गौरीशंकर, पार्किग स्थल पर पार्क कराया जाएगा तथा इन वाहनों को चंडी चौकी से राष्ट्रीय राजमार्ग-74 होते हुए वापस भेजा जाएगा।

मुरादाबाद, काशीपुर, कोटद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को नजीबाबाद मार्ग 4.2 किमी से बांए नहर की पटरी से कांगडी/श्यामपुर/गौरीशंकर पार्किंग स्थलों पर भेजा जाएगा।

शहर में पैदल यात्रियों के मार्ग 

तीनों अखाड़ों के जुलूस छावनियों से प्रारंभ होंगे। ऐसे में यातायात की व्यवस्था शहरी क्षेत्र में इस प्रकार रहेगी...

1. रेलवे स्टेशन, श्रवणनाथ नगर के यात्रियों को शिवमूर्ति नहीं जाने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें देवपुरा की तरफ घुमा दिया जाएगा। 
2. जब महानिर्वाणी अखाड़ा स्नान के लिए जाएगा तो ऋषिकुल क्षेत्र की ओर से आने वाले यात्रियों को रानीपुर मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 
3. बीएचईएल, ज्वालापुर की ओर से आने वाले यात्रियों को भी प्रेमनगर आश्रम पुल की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 
4. कनखल क्षेत्र से आने वाले यात्री संन्यास रोड होकर आयरिश पुल के नीचे से केशवानंद आश्रम होते हुए रोड़ी क्षेत्र में प्रवेेश करेंगे। 
5. जिस समय निरंजनी अखाड़े का जुलूस प्रारंभ हो रहा होगा और जब वापस जाएगा, उस समय शंकराचार्य चौराहे से तुलसी चौक-शिवमूर्ति चौक तक किसी भी वाहन/ पैदल यात्रियों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा।
6. इसी प्रकार ललताराव पुल से आगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, जो अपर रोड पर मिलता है, वहां पर भी रस्सा टीम रहेगी, जो किसी भी यात्री को अपर रोड पर नहीं आने देगी। 
7. बिल्केश्वर की तरफ से भी कोई भी यात्री/वाहन अखाड़ा जुलूस में प्रवेश नहीं करेगा। एक मजबूत रस्सा टीम रहेगी जो यात्रियों को अपर रोड पर नहीं आने देगी। 
8. बिल्केश्वर व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में यात्री/स्नानार्थी लोधा मण्डी, रेलवे पुल, ऋषिकुल होते हुए स्नान हेतु मालवीय द्वीप जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed