फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021 News Today: kumbh mela depends on high court decision

Haridwar Kumbh Mela 2021 : कुंभ आयोजन अब चुनौतीपूर्ण, हाईकोर्ट के रुख पर निर्भर करेगा अगला कदम

Mon, 25 Jan 2021 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Jan 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 News Today: kumbh mela depends on high court decision
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

प्रदेश सरकार के लिए कुंभ का आयोजन अब हाईकोर्ट के रुख पर भी निर्भर करेगा। वहीं कुंभ का आयोजन अब अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। हाईकोर्ट ने कुंभ के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार से कहा था कि केंद्र से गाइडलाइन जारी करवाए।

विज्ञापन


Haridwar Kumbh Mela 2021: 27 फरवरी से शुरू हो सकता है कुंभ, श्रद्धालुओं की होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है और प्रदेश सरकार को श्रद्धालुओं का पंजीकरण कराने और आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वालों को ही कुंभ में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ में आने वालों को अपने स्तर पर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी। इतना होने पर भी रिपोर्ट की जांच और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को जरूरी फोर्स की तैनाती करनी होगी।

एसओपी में यह भी साफ है कि मुख्य पर्वों पर करीब 50 लाख लोग हरिद्वार पहुंच सकते हैं। इसी के आधार पर हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को 50 लाख लोगों के लिए तंबुओं की व्यवस्था करने को कहा था। अभी तक प्रदेश सरकार टेंट कॉलोनी के इंतजाम से बचने की कोशिश भी करती आई है। अब यह जरूरी हो सकता है और इसमें सरकार को खासी कसरत करनी पड़ सकती है। 

कुंभ के लिए पंजीकरण की भी व्यवस्था सरकार को करनी होगी। कोविड के तहत स्मार्ट सिटी दून की वेबसाइट पर पंजीकरण की व्यवस्था सरकार ने की हुई है। कुंभ में कम समय में अधिक भीड़ जुटेगी और ऐसे में भीड़ नियंत्रण की चुनौती का सामना भी सरकार को करना होगा। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों से सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने में भी सरकार को खासा पसीना बहाना होगा। 

नए स्ट्रेन का डर लगातार

अब प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा। कोर्ट के रुख के बाद ही तय होगा कि सरकार का अगला कदम क्या होगा। कोरोना संक्रमण के मामले अब प्रदेश में कम होते जा रहे हैं।

इतना होने पर भी नए स्ट्रेन का डर लगातार बना हुआ है। कुंभ में विदेशी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जाहिर है कि सरकार के साथ ही व्यवस्था में जुटे लोगों की चिंता कुंभ आयोजन के कोरोना हॉट स्पॉट में बदल जाने को लेकर भी है। ऐसे में गाइडलाइन का पालन सरकार को हर हाल में कराना होगा। 

समय कम में स्वास्थ्य सुविधाओं में करना होगा इजाफा

केंद्र की एसओपी ने यह भी साफ कर दिया है कि कुंभ के आयोजन से पहले हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करना होगा। फरवरी में कुंभ की अधिसूचना जारी होने से पहले ही सरकार को यह व्यवस्था करनी है। 

हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि केंद्र इस मामले में एसओपी जारी करे। सरकार ने केंद्र से यह काम करवा लिया है। अब हाईकोर्ट में सरकार जवाब दाखिल करेगी और हाईकोर्ट का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।  
- मदन कौशिक, शासकीय प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed