फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : tent burnt in fire today

हरिद्वार कुुंभ 2021 : पूर्णानंद आश्रम में स्थित 20 से अधिक टैंटों में लगी आग,  सामान जला, कोई हताहत नहीं

Wed, 14 Apr 2021 12:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Apr 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : tent burnt in fire today
टेंटों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान के दौरान बुधवार को कनखल थाना क्षेत्र के पूर्णानंद आश्रम में स्थित टेंट में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 20 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


झोपड़ियों में आग: आशियाना बचाने के लिए दौड़ती रहीं महिलाएं और बच्चे, आग की लपटों में राख हो गए सपने, तस्वीरें... 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की 10 से अधिक फायर यूनिट मौके पर हैं। इसके साथ ही कनखल थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं। मेला प्रभारी भी मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। बताया कि खाना बनाते वक्त एक टेंट में आग लगी जो बाकी अन्य टेंटों में फैस गई। टेंटों में रखा सारा सामान जल गया है। राहत की बात यह है की आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप के बाजरीवाला की बस्ती में आग लग गई थी। सूचना पर कुंभ मेला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। एक वाहन से आग बुझाना संभव नहीं था, लिहाजा मायापुर अग्निशमन केंद्र से दो वाहन मंगवाए गए। कुल आठ वाहनों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 50 झोपड़ियां राख हो गईं थीं।


कनखल थाना क्षेत्र के बाजरीवाला में झुग्गी बस्ती है। इसमें करीब 300 से अधिक झोपड़ियां हैं। करीब 15 साल से लोग इनमें रहते हैं। ज्यादातर मजदूरी कर परिवार पालते हैं। अचानक कुछ झोपड़ियों में आग लग गई थी। हवा चलने से आग की लपटें तेजी से बस्ती में फैल गईं और बड़ी संख्या में झोपड़ियों को गिरफ्त में ले लिया। लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ से आसपास के लोग बचाव के दौड़ पड़े थे।

लोगों ने हैंडपंपों से पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती ही चली गई और लोगों को सामान बचाने तक का समय नहीं मिला। इसके बाद सूचना पहुंचे दमकलकर्मियों में करीब तीन घंटे जूझने के बाद आग बुझाई थी। बताया गया कि करीब 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed