हरिद्वार महाकुंभ 2021ः संतों की भव्यता देख मुग्ध हुए नर-नारी, सड़कों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की रमता जमात ने पुंडेरपुर उर्फ पीपली के अखाड़ा निर्वाणसर से अकबरपुर ऊद स्थित अखाड़ा संगलवाला के लिए पैदल शोभायात्रा निकाली। नगर प्रवेश में शामिल संतों की भव्यता देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ से पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर अलग रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं, तैयारियां शुरू
चार अप्रैल को पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की शाही पेशवाई निकलनी है। दो मार्च को अखाड़े की रमता जमात गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से होकर लक्सर पहुंची थी। तीन मार्च को रमता जमात पीपली स्थित अखाड़ा निर्वाणसर पहुंची थी। शनिवार को रमता जमात की भव्य शोभायात्रा पुंडेरपुर उर्फ पीपली से शुरू होकर अकबरपुर रोड स्थित अखाड़ा सिंगलवाला के लिए निकली।
करीब तीन किमी लंबी शोभायात्रा में शामिल संतों की टोली पैदल ही चल रही थी। अखाड़ा संगलवाला के महंत दिव्याबर मुनि ने बताया कि जमात यहां नौ मार्च तक हवन-पूजन करेगी। दस मार्च को सुबह सुल्तानपुर होते हुए महतौली के लिए निकलेगी।
इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार, कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई नितेश शर्मा, एलआईयू के दरोगा विशेष कुमार, दरोगा मनोज नौटियाल, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये संत रहे शामिल
श्रीमहंत परमेश्वर दास, रविंद्र पुरी, अवधेशानंद दुर्गादास, सुखदेवानंद, केवलानंद, दुर्गेश दास, मुरली दास, बलवंत दास, ब्रह्म मुनि, निर्मल दास, प्रेमदास, निरंजन दास, जयेंद्र दास, दर्शन दास, दामोदर दास, रामशरण दास, गौरी शंकर दास, तिलक दास, त्रिभुवन दास, बाबा मछंदर नाथ, गणेश दास, निर्मल दास, गुरु प्रसाद दास, कुंभ दास, सोमकारी दास प्रभाकर मुनि आदि।
झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में गणेश भगवान, श्रीकृष्ण और भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। संतों और झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। घोड़ों पर सवार संतों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। हेलीकॉप्टर से भी फूल बरसाए गए।
ग्रामीणों ने किया स्वागत
शोभायात्रा में शामिल साधु-संतों का ग्रामीणों ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रधान पवन सैनी, वकील ज्ञानेश्वर ठकराल, आदित्य ठकराल, मोतीराम, मूलचंद, आकाश चौधरी, ब्रजराज सैनी, सत्यवीर सिंह गुर्जर, अर्जुन सैनी, सरदार अमरीक सिंह, मगन सैनी, अभिनव शर्मा, वासु शर्मा, मंसाराम चौधरी, अरविंद चौधरी और भूपेंद्र सिंह आदि ने पेशवाई का स्वागत किया।