फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar kumbh 2021: Bairagi saints getting angry on shortage of facilities

हरिद्वार कुंभ 2021ः तनी भृकुटी, सुविधा न मिलने पर बैरागी संतों ने अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी

Mon, 22 Mar 2021 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Mar 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
haridwar kumbh 2021: Bairagi saints getting angry on shortage of facilities
नाराज बैरागी संत मेला प्रशासन के विरोध में उतर आया - फोटो : अमर उजाला

बैरागी कैंप में अवस्थापना कार्य शुरू न होने और अतिक्रमण को लेकर नाराज बैरागी संत एक बार फिर मेला प्रशासन के विरोध में उतर आए। जब मेलाअधिकारी दीपक रावत को इसकी सूचना मिली तो वे अधिकारियों के साथ बैरागी अखाड़ों के संतों को मनाने के पहुंचे। इस दौरान बैरागी संतों ने मेला प्रशासन के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। मेलाधिकारी दीपक रावत के ने ठोस आश्वासन के बाद ही संतों को गुस्सा ठंडा हुआ।

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: चार गुना तक बढ़ाई जाएगी रैंडम जांच, नौ राज्यों के श्रद्धालुओं पर रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन

 
बैरागी कैंप में अवस्थापना कार्यों की प्रगति को लेकर बैरागी संत खुश नहीं हैं। रविवार को बैरागी संतों का सब्र जवाब दे गया। संतों ने मेला प्रशासन खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बैरागी संतों के विरोध की जानकारी मिलने पर मेलाधिकारी दीपक रावत बैरागी कैंप पहुंचे। बैरागी अखाड़ों के संतों ने मेलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल से संतों का आगमन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटित भूमि से न अब तक अतिक्रमण हटा है और न ही पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं धरातल पर दिख रही हैं। इस दौरान अधिकारियों को संतों के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को कुंभ 2010 की सेटेलाइट फोटो के आधार पर बैरागी संतों के लिए अवस्थापना कार्य करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएं। इसके साथ उन्होंने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा संतों को आवंटित भूमि पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए।  मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि बैरागी कैंप की भूमि को भविष्य मे अवैध अतिक्रमण से संरक्षित रखने के लिए जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।

प्रत्येक 15 दिन में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य बैरागी कैंप का निरीक्षण करेंगे। जिससे भूमि पर कोई अतिक्रमण ना कर पाए।  इस दौरान जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, महंत गौरीशंकर दास, महंत रामशरणदास, महंत रामजीदास, महंत हिटलर बाबा, महंत रामदास, महंत पवनदास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed