फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Groom side denied to marry after not fulfill demand of innova car in dowry

Haridwar: दहेज में कार नहीं दी तो सामने आई वर पक्ष की 'हकीकत', इंतजार करती रह गई दुल्हन, नहीं पहुंची बरात

Wed, 25 Jan 2023 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jan 2023 06:33 PM IST
सार

आरोप है कि बीती 22 जनवरी को शादी की तिथि तय की गई थी। लड़के पक्ष से फोन पर बात की। लेकिन उन्होंने हुंडई वरना कार नहीं बल्कि इनोवा क्रिस्टा कार की मांग पूरी न होने पर ही बरात लेकर आने की बात कही।

विज्ञापन
Haridwar: Groom side denied to marry after not fulfill demand of innova car in dowry
दहेज में कार नहीं देने पर बरात लाने से किया मना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शादी की तिथि तय होने के बाद लड़के पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं पहुंचे। लड़की पक्ष बरात का इंतजार करता रह गया। लड़की के पिता ने रिश्ता कराने वाले बिचौलिए सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Pathaan: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बजरंग दल ने धरना स्थल पर पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस रही तैनात
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुफरान अहमद उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला कड़च्छ अहबाबनगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सानिया का रिश्ता रईस अहमद ने हाजी रईस अहमद उर्फ शकील अहमद निवासी मल्लूपुरा मुजफ्फरनगर के पुत्र दानिश अब्बासी से कराया था। 23 अगस्त 2021 को आशियाना होटल सराय रोड में सगाई हुई थी। जिसमें सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बीती 22 जनवरी को शादी की तिथि तय की गई थी। लेकिन शादी से पहले ही रईस अहमद स्कूटर की मांग करते हुए बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डलवाए। जबकि रईस को नकद 15 लाख रुपये घर बुलाकर दिए। आरोप है कि शादी में कार की मांग की।

इनोवा क्रिस्टा की का रहे थे मांग
शादी के लिए रुड़की का बैंक्वेट हॉल बुक करा दिया। लेकिन 22 जनवरी को रईस अहमद अपने बेटे की बरात लेकर नहीं पहुंचे। परिवार और रिश्तेदार इंतजार करते रह गए। आरोप है कि लड़के पक्ष से फोन पर बात की। लेकिन उन्होंने हुंडई वरना कार नहीं बल्कि इनोवा क्रिस्टा कार की मांग पूरी होने पर ही बरात लेकर आने की बात कही।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी रईस अहमद उर्फ शकील अहमद, उसके पुत्र दानिश अब्बासी, सुहेल उर्फ जुबी, सिंकदर, सद्दाम, नसीर अहमद, अनीश अहमद और बिचौलिया रईश अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed