{"_id":"6469969624c5874bb10c4115","slug":"haridwar-encounter-between-police-and-cow-smugglers-again-one-miscreant-injured-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच फिर हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच फिर हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
Sun, 21 May 2023 09:30 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 21 May 2023 09:30 AM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के अंदर गोकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंगाला शुरू किया। तभी दो लोग गोकशी करने की तैयारी करते मिले। जैसे ही पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू की वैसे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर से हरिद्वार में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पथरी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक बदमाश की तलाश में कांबिंग चल रही है। जिलेभर में पुलिस ने बॉर्डर से लेकर सभी मुख्य मार्गों पर चेकिंग कर वाहनों को खंगाला।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, शनिवार की मध्य रात्रि पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के अंदर गोकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंगाला शुरू किया। तभी दो लोग गोकशी करने की तैयारी करते मिले। जैसे ही पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू की वैसे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इधर से पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश जब्बार के पैर में गोली जा लगी।
विज्ञापन
एक बदमाश फरार
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। जिसकी तलाश में कांबिंग शुरू की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश देते हुए हरिद्वार पुलिस की कई टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई। जबकि अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Uttarakhand: पीएम मोदी और सीएम योगी की रैली से होगा प्रदेश में भाजपा का चुनावी आगाज, कार्यक्रमों पर लगी मुहर
पुलिस रातभर तक कांबिंग करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी रही। जिले की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। जिलेभर में पुलिस चेकिंग में जुट गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि दूसरा फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।