{"_id":"9395dd6db2af2c7f6bdb5148fe931454","slug":"haridwar-dm-car-meet-with-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हरिद्वार DM और गनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हरिद्वार DM और गनर घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर से हरिद्वार लौट रहे जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ की कार को पतंजलि योगपीठ के पास एक कार ने टक्कर मार दी। जिलाधिकारी को हाथ में मामूली चोट आई। उनका गनर भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी का चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ रुड़की से लौट रहे थे। हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने जिलाधिकारी की कार को टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में जिलाधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जिसमें जिलाधिकारी के हाथ में और गनर वीरेंद्र सिंह तोमर को गंभीर चोटें आई। दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार लाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक नीरज कुंवर पुत्र कुबेर सिंह निवासी नसीरा, थाना दाउदपुर जिला छपरा बिहार है। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन