फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar District Panchayat Election: Seven more members who won independent joined BJP

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव: निर्दलीय चुनाव जीते सात और सदस्य भाजपा में हुए शामिल, अब समर्थन में हुई 27 सीटें

Sat, 01 Oct 2022 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Oct 2022 08:44 PM IST
सार

शुक्रवार को परिणाम आने के बाद से शनिवार शाम तक 13 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ भाजपा के समर्थन में 27 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 23 सीटों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Haridwar District Panchayat Election: Seven more members who won independent joined BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा के हाथों में अब हरिद्वार जिला पंचायत की सत्ता पर काबिज होने के लिए बहुमत की चाभी आ गई है। जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को परिणाम आने के बाद से शनिवार शाम तक 13 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


इसके साथ भाजपा के समर्थन में 27 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 23 सीटों की आवश्यकता है। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में हरिद्वार जिला पंचायत के सात नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। 
विज्ञापन


भट्ट ने विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार चुनाव में जनता से किए विकास के सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शामिल होने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी है और वह शीघ्र उनसे मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Khel Mahakumbh 2022: उत्तराखंड में हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, राज्यपाल ने खिलाड़ियों को मशाल सौंपकर की शुरुआत

इन नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता
हबीबपुर कुढ़ी से ऋतु रानी, नारसन से अरविंद राठी, भगवानपुर चंदनपुर से कमलेश, बुड़ाहेडी से सरिता, मेहवड खुर्द से सपना और पदार्था उर्फ धनपुरा से दर्शना भाजपा में शामिल हुए।


जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए समिति बनाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन प्रकार की समितियां बनाई गई है। कोर कमेटी प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। जिला पंचायत चुनाव प्रबंधन के लिए भी समिति बनाई है, जिसमें कुलदीप कुमार, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान के नाम शामिल हैं।

प्रत्येक ब्लाक में चुनाव प्रबंधन समिति 
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए प्रत्येक ब्लॉक में अलग अलग चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है। इसके लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को प्रमुख बनाया गया है। भगवानपुर के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र अग्रवाल। लक्सर में खजान दास के साथ अमरीश गर्ग व जितेंद्र चौधरी, बहादराबाद में पुष्कर काला, यतीश्वरानंद व विधायक आदेश चौहान के नाम तय किए गए हैं। नारसन में खिलेंद्र चौधरी, सूर्यवीर मलिक, डॉ. मधु सिंह इस कार्य को देखेंगे। रुड़की में शादाब शम्स, विधायक प्रदीप बत्रा और राजपाल सिंह,खानपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन तथा मनोज नायक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed