फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Wife got her husband killed by her lover they had an affair soon after marriage

रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, शादी के कुछ समय बाद ही हुआ था अफेयर, बेरहमी से ली जान

Thu, 17 Jul 2025 10:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:50 PM IST
सार

Haridwar Crime News: 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के किशनपुर गांव में आम के बाग में ई-रिक्शा चालक प्रदीप  निवासी अंबुवाला का शव मिला था।

विज्ञापन
Haridwar Crime Wife got her husband killed by her lover  they had an affair soon after marriage
आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पथरी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सलेक और रीना को गिफ्तार कर लिया है। गला दबाकर हत्या करने में इस्तेमाल गमछा भी बरामद कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के किशनपुर गांव में आम के बाग में ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला का शव मिला था। मृतक के भतीजे मांगेराम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल की अगुवाई में टीम गठित कर खुलासे के लिए लगाई गई।
विज्ञापन


Udham Singh Nagar: शराब के नशे में किया हुआ झगड़ा, बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पति की मौत के बाद की थी शादी

जांच में पता चला कि प्रदीप कुमार की पत्नी रीना ने 10 साल पूर्व उससे पहले पति की बीमारी के कारण मौत होने पर शादी की थी। बाद में गांव में रहने वाले सलेक से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। घटना के बाद से ही सलेक का मोबाइल नंबर बंद था और वह गायब था। यहीं से पुलिस का शक और गहरा गया।

पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रीना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी उगल दी। उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने प्रेमी सलेक से पति की हत्या करवाई।

इसके बाद बुधवार को आरोपी सलेक को लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी रीना की पहली पति से तीन बेटियां हैं, जबकि प्रदीप से दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed